Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TV से दूर Dipika Kakar अब क्लोदिंग ब्रांड से कमाएंगी पैसा, बिजनेसवुमन बनने की कर ली पूरी तैयारी

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 03:12 PM (IST)

    ससुराल सिमर का एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जादू चलाने के बाद बिजनेस में हाथ आजमाने जा रही हैं। अभिनेत्री ने एक ह ...और पढ़ें

    दीपिका कक्कड़ ने शुरू किया बिजनेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दीपिका कक्कड़ ने शुरू किया बिजनेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिजनेसवुमन बनेंगी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़
    2. एक्टिंग के बाद दीपिका कक्कड़ करेंगी ये बिजनेस
    3. एक्टिंग के बाद दीपिका कक्कड़ करेंगी ये बिजनेस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) टीवी की क्वीन रह चुकी हैं। उन्होंने ससुराल सिमर का से घर-घर में पहचान बना ली थी। सालों तक छोटे पर अपनी अदाकारी दिखाने के बाद अब वह टीवी से दूर हैं। मां बनने के बाद उन्होंने टीवी से थोड़ा ब्रेक लेने का फैसला किया था। इस बीच दीपिका एक्टिंग की बजाय बिजनेस में किस्मत आजमाने वाली हैं।

    38 साल की दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में को-स्टार शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) से शादी रचाई थी। पिछले साल ही वह पहली बार मां बनीं। शादी के बाद से ही दीपिका टीवी से दूर हैं और बेबी के जन्म के बाद ही उन्होंने खुलासा किया था कि वह अभी अपने बेटे पर ध्यान देना चाहती हैं। मगर अब उन्होंने एक्टिंग से पहले ही अपना बिजनेस लॉन्च करने का मन बना लिया है। 

    क्लोदिंग ब्रांड की बनने वाली हैं मालकिन

    दीपिका कक्कड़ यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पति शोएब के साथ मिलकर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल, दीपिका अपना क्लोदिंग ब्रांड शुरू करने जा रही हैं। उनका फीमेल क्लोदिंग ब्रांड है। कपड़ों की यह लाइन शुरू में सीमित स्टॉक में उपलब्ध होगी और विशेष रूप से ऑनलाइन बेची जाएगी। अभी तक उन्होंने क्लोदिंग ब्रांड को लॉन्च नहीं किया है। शोएब ने बताया कि वह जल्द ही क्लोदिंग ब्रांड का नाम और लॉन्च डेंट अनाउंस करेंगे। 

    यह भी पढ़ें- 'सौतन' के साथ पति Shoaib Ibrahim को देख चिढ़ीं Dipika Kakar, सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट

    Dipika Kakar

    मालूम हो कि कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने अपना रेस्तरां शुरू किया था और अब एक्ट्रेस अपना क्लोदिंग ब्रांड शुरू कर रही हैं। 

    दीपिका कक्कड़ के टीवी शोज

    दीपिका कक्कड़ ने साल 2010 में नीर भरे तेरे नैना देवी से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। वह अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, ससुराल सिमर का, नच बलिये, बिग बॉस 12 और कहां हम कहां तुम जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें पर्दे पर ससुराल सिमर का 2 में कैमियो रोल में देखा गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shoaib Ibrahim ने बेटे रुहान की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, Dipika Kakar ने बताया- आखिर क्यों TV से बनाई दूरी