Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dipika Kakar बेटे का मुस्लिम नाम रखने पर हुई थीं ट्रोल, डिलीट कर दिया था वीडियो, अब एक्ट्रेस ने दी सफाई

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 10:13 AM (IST)

    Dipika Kakar Son Name टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने बेटे का नाम बता दिया था। हालांकि कुछ ही देर बाद उन ...और पढ़ें

    Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son Name Rehan Actress told the reason why she deleted video. Photo-YouTube
    Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son Name Rehan Actress told the reason why she deleted video. Photo-YouTube

    HighLights

    1. दीपिका कक्कड़ बेटे का मुस्लिम नाम रखने पर हुई थीं ट्रोल
    2. ट्रोलिंग के बाद दीपिका ने डिलीट कर दिया था वीडियो
    3. दीपिका और शोएब ने वीडियो डिलीट करने की बताई वजह

     नई दिल्ली, जेएनएन। Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son Name: छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है, क्योंकि दोनों कुछ दिन पहले ही एक बेटे के माता-पिता बने हैं। कपल ने अपने बेटे के नाम का एलान भी कर दिया है।

    क्या है दीपिका कक्कड़ के बेटे का नाम?

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने बेटे का नाम रुहान (Dipika Shoaib Son name Ruhaan) रखा है। हाल ही में, कपल ने ऑफिशियली अपने बेटे का नाम अनाउंस किया है। हालांकि, इससे पहले ही दीपिका ने गलती से अपने बेटे का नाम बता दिया था।

    हाल ही में, 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका ने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने गलती से अपने बेटे का नाम बता दिया था। बेटे का नाम मुस्लिम रखने पर दीपिका को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी किया गया था। बाद में एक्ट्रेस ने व्लॉग को डिलीट कर दिया था। लोगों को लगा कि एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग की वजह से वीडियो अपने चैनल से हटाया है, लेकिन ऐसा नहीं है।

    दीपिका कक्कड़ ने क्यों डिलीट किया था व्लॉग?

    15 जुलाई 2023 को शोएब इब्राहिम के लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका ने बताया है कि उन्होंने क्यों व्लॉग डिलीट किया था। दीपिका का कहना है कि वह अपने बेटे का नाम शानदार तरीके से अनाउंस करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने गलती से अपने बेटे का नाम बता दिया था। शोएब ने उन्हें वीडियो से बेटे का नाम हटाने के लिए भी कहा था, लेकिन वह उस क्लिप को हटाना भूल गई थीं।

    खबरें और भी

    शोएब और दीपिका ने खास अंदाज में मनाया बेटे का नामकरण

    शोएब इब्राहिम ने बताया कि व्लॉग्स में कई बार उन्होंने अपने बेटे का नाम का हिंट भी दिया था। नाम की वजह से उन्हें वीडियो शूट करने में भी दिक्कत आ रही थी, क्योंकि बार-बार उनके मुंह से रुहान निकल रहा था। शोएब ने कहा,

    "हम छोटे-छोटे मोमेंट को सेलिब्रेट करते हैं और ये तो फिर भी हमारे बेटे के नामकरण की बात थी। हम इसे अच्छे से करना चाहते थे। साथ ही यहां सबा भी नहीं थी। हम सबा का भी इंतजार कर रहे थे। हम अपने अगले व्लॉग में ही नाम अनाउंस करने वाले थे, लेकिन सबा और सनी यहां थे नहीं। आप लोगों ने उस क्लिप में सुन लिया। ये (दीपिका) एडिट करना भूल गईं। अब हम खुद अपने मुंह से बता रहे हैं कि हां इसका नाम रुहान है।"

    फिर से व्लॉग शेयर करेंगी दीपिका

    दीपिका कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी के एक-दो महीने बाद ही बेटे का नाम सोच लिया था। खैर, बेटे के नामकरण पर ब्लू थीम पर बना केक दादा-दादी और नानी-बुआ ने काटा था। साथ ही सबके नाम का कप केक भी था। दीपिका और शोएब ने अपनी फैमिली के साथ इस पल को एन्जॉय किया। बाद में कपल ने बताया कि दीपिका फिर से डिलीट किया हुआ व्लॉग यूट्यूब पर शेयर करेंगी।