यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मेरा स्ट्रॉन्ग बच्चा...'Dipika Kakkar ने बेटे रुहान के बर्थडे पर पोस्ट किया क्यूट सा वीडियो, बेटे के लिए की दुआ
दीपिका कक्कड़ के बेटे रुहान दो साल के हो चुके हैं। बेटे के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक क्यूट ...और पढ़ें
-1750580465616_m.webp)
अपने बेटे रुहान के साथ दीपिका कक्कड़ (फोटो- इंस्टाग्राम)
HighLights
दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो
स्टेज 2 के कैंसर की हाल ही में हुई सर्जरी
दो साल का हुआ दीपिका का बेटा रुहान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में स्टेज 2 कैंसर सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस हॉस्पिटल से घर आ गई हैं और धीरे-धीरे इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने पति शोएब मलिक के बर्थडे के मौके पर एक तस्वीर शेयर कर उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया था।
कई सेलेब्स ने दी रुहान को बधाई
अब दीपिका ने अपने बेटे रुहान के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के अब तक के सफर से एक खुशनुमा पल शेयर किया। वीडियो में उन्होंने रुहान को अपना 'स्ट्रॉन्ग बच्चा'बताया। वहीं कई फैंस ने भी दीपिका की पोस्ट पर कमेंट करके बेटे को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: 14 घंटे चली Dipika Kakar की कैंसर सर्जरी, कटा लिवर का एक हिस्सा, Shoaib Ibrahim ने बताया बीवी का हाल
दीपिका ने बेटे के लिए लिखा प्यारा सा कैप्शन
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “दिन खत्म होने से पहले...मेरे स्ट्रॉन्ग बच्चे को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं...मेरी हर दुआ तेरे लिए मेरे बच्चे...अल्लाह हमेशा खुश रखे हमेशा सलामत रखे...मम्मा तुमसे प्यार करती हैं...और मेरा रुहान मम्मा की है...जान है।" इस पोस्ट पर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी नन्हें रुहान को बधाई दी।
View this post on Instagram
पति के जन्मदिन पर इमोशनल हुई दीपिका
हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी, जिसने फैंस को भी इमोशनल कर दिया था। बिग बॉस 12 की विजेता ने इस पोस्ट में अपने दिल की बात कही और शोएब को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों स्वास्थ्य को लेकर बहुत कुछ झेला है और इस कठिन दौर में उनका साथ देने के लिए उन्होंने पति शोएब को धन्यवाद दिया।
-1750580852619.jpg)
छोटे बेबी की तरह फिक्र करती हैं दीपिका
इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई पहली तस्वीर में शोएब और दीपिका अस्पताल में एक-दूसरे का हाथ थामकर वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाकी की तस्वीरें उनके खूबसूरत पलों को दर्शा रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, "उस आदमी का जश्न मना रही जो हर दिन अपने प्यार से मेरी जिंदगी को रोशन करता है। शोएब इब्राहिम तुम हो तो मैं हूं, तुमसे ही मैं हूं।" दीपिका ने आगे बताया कि इस पूरे टाइम शोएब ने एक छोटे बेबी की तरह उनकी फिक्र की और खूब ख्याल रखा। एक करवट भी लेने पर वो तुरंत जागकर उनका हाल पूछने लगते थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।