विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 घंटे चली Dipika Kakar की कैंसर सर्जरी, कटा लिवर का एक हिस्सा, Shoaib Ibrahim ने बताया बीवी का हाल

Published: Sat, 07 Jun 2025 09:40 AM (GMT+05:30)

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को लिवर में कैंसर हो गया था जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई। अब ...और पढ़ें

शोएब इब्राहिम ने दी दीपिका की हेल्थ अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शोएब इब्राहिम ने दी दीपिका की हेल्थ अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दीपिका कक्कड़ को हुआ था 2 स्टेज का कैंसर
  2. दीपिका कक्कड़ को पहले लिवर में हुआ था ट्यूमर
  3. शोएब इब्राहिम ने दी बीवी दीपिका की हेल्थ अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका कक्कड़ के लिए पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल भरे रहें। पेट में अचानक तेज दर्द के बाद वह हॉस्पिटल गईं और टेस्ट कराने के बाद पता चला कि उन्हें पेट में ट्यूमर है। बाद में जांच से मालूम पड़ा कि उन्हें दूसरे स्टेज का लिवर कैंसर है। इस खबर ने उनके परिवार को हिलाकर रख दिया था।

38 साल की दीपिका कक्कड़ ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें दूसरे स्टेज का लिवर कैंसर है। हाल ही में, एक्ट्रेस की सर्जरी कराई गई और अब वह बिल्कुल ठीक हैं। हाल ही में, दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है।

तीन दिन तक ICU में रहीं दीपिका

शोएब इब्राहिम ने 6 जून की रात को यूट्यूब पर एक नया व्लॉग शेयर किया है जिसमें उन्होंने सर्जरी से जुड़ी सारी डिटेल और दीपिका की हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि ईद से पहले दीपिका बिल्कुल ठीक हो गई हैं और आईसीयू से भी बाहर आ गई हैं। वह तीन दिन तक आईसीयू में थीं और अब उन्हें कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी सर्जरी 14 घंटे लंबी थी।

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar Cancer: लिवर कैंसर का शिकार हुईं दीपिका कक्कड़, पोस्ट में छलका टीवी एक्ट्रेस का दर्द

दीपिका की सर्जरी से घबरा गया था परिवार

शोएब इब्राहिम ने आगे कहा, "हम सभी परेशान थे क्योंकि डॉक्टरों ने कहा था कि यह एक लंबी सर्जरी होगी। उन्हें सुबह 8:30 बजे भर्ती कराया गया और वह रात 11:30 बजे ओटी से बाहर आईं। मैं तब उनसे मिला जब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। शाम 6-7 बजे हम सभी घबरा गए क्योंकि ओटी से कोई अपडेट नहीं था। हमने कभी इतनी सीरियस सर्जरी नहीं देखी थी। शुक्र है कि डॉक्टर ने मुझे आश्वासन दिया था कि अगर वे अपडेट के लिए बाहर नहीं आते हैं तो सर्जरी ठीक चल रही है और वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी।"

हटाना पड़ा लिवर का एक हिस्सा

शोएब इब्राहिम ने बताया कि 14 घंटे चली सर्जरी के बाद उनका गॉलब्लैडर हटाना पड़ा था। एक्टर ने कहा, "डॉक्टरों ने दीपिका के गॉलब्लैडर भी निकाल दी क्योंकि उन्हें पथरी का पता चला और उन्हें लिवर का एक छोटा हिस्सा काटना पड़ा क्योंकि ट्यूमर कैंसरयुक्त था। डॉक्टरों ने बताया कि लिवर एक स्व-पुनर्स्थापना अंग है इसलिए यह समय के साथ खुद ही ठीक हो जाएगा। इसलिए यह ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में तनाव लिया जाए लेकिन हमें सतर्क रहना होगा और अच्छी देखभाल करनी होगी।"

यह भी पढ़ें- तेज बुखार की वजह से टल गई Dipika Kakar की सर्जरी, पति Shoaib Ibrahim ने दिया हेल्थ अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।