Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Parmar ने छठे महीने में ही सेलिब्रेट किया बेटी नव्या का बर्थडे, पति Rahul Vaidya भी संग आए नजर

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 01:42 PM (IST)

    छोटे पर्दे की मशहूर अदाकाराओं में से एक दिशा परमार ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खासतौर पर बेटी नव्या के जन्म के बाद से आए दिन Disha Parmar ...और पढ़ें

    दिशा परमार ने मनाया बेटी का जन्मदिन (Photo Credit-Instagram)
    दिशा परमार ने मनाया बेटी का जन्मदिन (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. दिशा परमार ने मनाया बेटी नव्या का जन्मदिन
    2. 6 महीने की हुई दिशा और राहुल वैद्य की बेटी
    3. सामने आई लेटेस्ट तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री के बेस्ट कपल के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें राहुल वैद्य और दिशा परमार का नाम हमेशा शामिल रहता है। लंबे समय से टीवी दुनिया से दूरी बनाए हुए दिशा अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से छाई रहती हैं। खासतौर पर अपनी बेटी नव्या के जन्म के बाद से दिशा परमार (Disha Parmar) इस प्लेटफॉर्म पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहने लगी हैं। 

    इस बीच दिशा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह लाड़ली नव्या का छठे महीने का जन्मदिन मनाते हुए दिख रही हैं। इस दौरान छोटे पर्दे की अदाकारा का पूरा परिवार भी उनके साथ नजर आ रहा है। 

    दिशा और राहुल ने मनाया बेटी का जन्मदिन

    बेटी नव्या के जन्म को लेकर दिशा परमार के नाम काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अक्सर देखा जाता है कि वह अपनी नन्ही शहजादी की तस्वीरों को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय भी बनती हैं। इस बीच गुरुवार को दिशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

    इन फोटो में आप देख सकते हैं कि दिशा परमार अपने पति और सिंगर राहुल वैद्य के साथ बेटी नव्या का केक कटिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली भी एक साथ दिखाई दे रही हैं। रेड कलर की ड्रेस में उनकी बेटी किसी एंजिल से कम नहीं लग रही है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

    तस्वीरों के साथ दिशा ने कैप्शन में लिखा है- हमारी छोटी लेडी 6 महीने की हो गई है। आलम ये है कि इंटरनेट पर दिशा परमार और राहुल वैद्य की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। 

    बीते साल दिशा ने दिया बेटी का जन्म

    साल 2021 में राहुल वैद्य से शादी रचाने के करीब दो साल बाद दिशा परमार ने बेटी को जन्म दिया है।20 सितंबर 2023 को नव्या इस दुनिया में आईं। ऐसे में एक दिन पहले 20 मार्च को उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के 6 महीने पूरे होने ये खास सेलिब्रेशन रखा है। 

    ये भी पढ़ें- Disha Parmar को छोड़ ये किस हसीना की बाहों में दिखे Rahul Vaidya, कौन है सिंगर के गाने की ये मिस्ट्री गर्ल?