Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Parmar Daughter: दिशा परमार ने दिखाई बेटी नव्या की पहली झलक, कुछ ऐसी दिखती हैं कपल की बेबी गर्ल

    Updated: Sun, 24 Dec 2023 10:44 AM (IST)

    Disha Parmar Daughter दिशा परमार टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। सिंगर राहुल वैद्य संग उनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    File Photo of Rahul Vaidya and Disha Parmar
    File Photo of Rahul Vaidya and Disha Parmar

    HighLights

    1. दिशा परमार ने सितंबर में दिया था बेटी को जन्म
    2. राहुल वैद्य संग दिशा की है लव मैरिज
    3. दिशा ने दिखाई बेटी की झलक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन इंडस्ट्री के क्यूट कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार ने कुछ महीने पहले ही एक बेटी का अपनी लाइफ में वेलकम किया। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। इसी के साथ उनकी स्वीट बॉन्डिंग भी चर्चा में बनी रहती है। छोटे पर्दे की बबली एक्ट्रेस दिशा परमार ने 20 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने नव्या रखा। अभी तक कपल ने नव्या का चेहरा नहीं दिखाया। फैंस उनकी नन्हीं राजकुमारी का फेस देखने के लिए बेताब रहे हैं और कपल ने उनकी यह विश पूरी कर दी है।

    दिशा ने दिखाई नव्या की झलक

    दिशा और राहुल अपनी राजकुमारी के साथ हर छोटे से छोटे पाल को खुलकर एन्जॉय करते हैं। कपल इंस्टा हेंडल‌ पर उससे जुड़ी कुछ फोटो भी शेयर करते हैं। लेकिन इस बार क्लिप में दिशा ने नव्या का चेहरा दिखाने की कोशिश की है। एक्ट्रेस ने बूमरैंग शेयर किया है, जिसमें उनकी नन्ही परी की झलक देखने को मिल रही है।

    कपल ने क्रिसमस सेलिब्रेशन से छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में नव्या अपने पालने में लेटी हुई हैं और क्रिसमस ट्री को देखकर खुशी से अपने पैर हिला रही हैं। यह वीडियो ऊपर से बनाया गया है, जिसमें नव्या के चेहरे की हल्की सी झलक दिखाई पड़ रही है।

    किसकी तरह दिखती है बेटी

    अक्टूबर 2023 में, जब राहुल वैद्य को एयरपोर्ट पर देखा गया था, तब उन्होंने पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी बेटी किसकी तरह दिखती है। राहुल ने कहा था कि नव्या का चेहरा दिशा जैसा लगता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: आखिरकार आयशा ने खोले मुनव्वर फारुकी के चौंकाने वाले राज, सलमान के शो में बताया बेटे को लेकर बोला गया कितना बड़ा झूठ