Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Parmar और Rahul Vaidya ने दिखाई बेटी के नामकरण सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें, लाडली नव्या पर लुटाया प्यार

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 06:10 PM (IST)

    Disha Parmar Rahul Vaidya Pics दिवाली के मौके पर बिग बॉस फेम राहुल वैद्य और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दिशा परमार ने अपनी बेटी के नामकरण सेरेमनी की कई अनदेखी ...और पढ़ें

    दिशा परमार और राहुल वैद्य (Photo Credit: Instagram)
    दिशा परमार और राहुल वैद्य (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Disha Parmar Rahul Vaidya Pics: टीवी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ियों में से एक दिशा परमार और राहुल वैद्य कुछ महीनों पहले ही माता-पिता बने हैं। माता-पिता बनने के बाद से ही दोनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। इसके साथ ही यह कपल सोशल मीडिया पर भी अपनी बेटी की कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

    अब हाल ही में, एक्ट्रेस दिशा परमार ने अपनी बेटी का नामकरण किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने फैंस को दिखाई थीं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस सेरेमनी की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें: Disha Parmar Birthday: राहुल वैद्य ने मजेदार वीडियो शेयर कर पत्नी को किया बर्थडे विश, दिशा ने दिया ऐसा रिएक्शन

    राहुल वैद्य ने शेयर की अनदेखी फोटोज

    दिशा परमार और राहुल वैद्य ने दिवाली के मौके पर अपनी लाडली बेटी का नामकरण किया। इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। बता दें कि दिशा परमार और राहुल ने अपनी बेटी का नाम नव्या वैद्य रखा है। अब उन्होंने इसी नामकरण सेरेमनी की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by RAHUL VAIDYA (@rahulvaidyarkv)

    इन फोटोज को राहुल वैद्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटोज में बिग बॉस फेम राहुल वैद्य ब्लू कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं, दिशा येलो और पिंक कलर की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'नव्या की नामकरण सेरेमनी'।

    खबरें और भी

    बेटी नव्या पर लुटाया प्यार

    इन फोटोज में राहुल और दिशा अपनी बेटी को गोद में लिए उस पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस को भी यह फोटोज काफी पसंद आ रही हैं। वह इस पर जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'इतना सुंदर नाम, आप दोनों को बधाई'। एक अन्य ने लिखा 'क्यूट नव्या'। कई अन्य यूजर ने भी इमोजी और कमेंट के जरिए अपना प्यार लुटाया।

    यह भी पढ़ें: Rahul Disha Daughter: राहुल वैद्य ने ढूंढा बेटी को सुलाने का अनोखा तरीका, दिशा परमार ने किया ये पोस्ट