Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Disha Daughter: राहुल वैद्य ने ढूंढा बेटी को सुलाने का अनोखा तरीका, दिशा परमार ने किया ये पोस्ट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 03:33 PM (IST)

    Rahul Vaidya And Disha Parmar सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार की बेटी बीते दिन यानी 20 अक्टूबर को एक महीने की हो गई है। ऐसे में राहुल वैद्य ने एक वीडि ...और पढ़ें

    राहुल वैद्य और दिशा परमार (Photo Credit: Instagram)
    राहुल वैद्य और दिशा परमार (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rahul Vaidya And Disha Parmar: 'बिग बॉस' फेम सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार इन दिनों अपनी लाइफ की सबसे खूबसूरत जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। यह कपल पिछले महीने सितंबर में ही बेटी के माता-पिता बने हैं। ऐसे में दोनों सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की छोटी-छोटी झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब राहुल वैद्य ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी नन्ही परी को सुलाने का तरीका ढूंढ निकाला है।

    राहुल वैद्य ने ढूंढा बेटी को सुलाने का तरीका

    राहुल वैद्य ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लेकर उसे लोरी गाकर सुलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा 'अब लोरी (बेबी स्लीपिंग) शो के लिए उपलब्ध हूं'। वहीं, एक्ट्रेस दिशा परमार ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा ''हमने बेबी को सुलाने का सबसे अच्छा तरीका ढूंढ लिया है'। सिंगर के इस वीडियो पर कई सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक ने कमेंट किए हैं।

    यह भी पढ़ें: Aly-Jasmin ने Rahul-Disha की बेटी को दिया खास तोहफा, सिंगर ने फोटो शेयर कर दिखाई झलक

    View this post on Instagram

    A post shared by RAHUL VAIDYA (@rahulvaidyarkv)

    राहुल वैद्य के इस वीडियो में फैंस उनकी नन्ही परी का चेहरा तो नहीं देख पाए, लेकिन कमेंट सेक्शन में हर कोई वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहा है। रश्मि देसाई ने इस पर कमेंट करते हुए क्यूट लिखा। वहीं, एक यूजर ने भी वीडियो को क्यूट बताया।

    दिशा परमार ने लिखा खास मैसेज

    बता दें कि दिशा परमार और राहुल वैद्य की बेटी बीते दिन यानी 20 अक्टूबर को एक महीने की हो गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर उसके साथ फोटो शेयर करते हुए खास मैसेज लिखा।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

    दिशा ने अपनी बेटी को गोद में लिए हुए एक तस्वीर शेयर की और इसके कैप्शन में लिखा 'हमारे साथ हैप्पी वन मंथ'।

    यह भी पढ़ें: Disha Parmar Post: प्रेग्नेंसी के 17 दिनों बाद दिशा परमार ने घटाया वजन, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात