Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Parmar Post: प्रेग्नेंसी के 17 दिनों बाद दिशा परमार ने घटाया वजन, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 02:10 PM (IST)

    Disha Parmar Post बड़े अच्छे लगते हैं फेम दिशा परमार अपनी प्रेग्नेंसी के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह राहुल वैद्य के साथ तस्वीरें शेयर ...और पढ़ें

    प्रेग्नेंसी के बाद दिशा परमार ने घटाया वजन (Photo Credit: Instagram)
    प्रेग्नेंसी के बाद दिशा परमार ने घटाया वजन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. प्रेग्नेंसी के बाद दिशा परमार ने घटाया वजन
    2. पोस्ट शेयर कर लिखा मैसेज
    3. 17 दिन बाद की शेयर की फोटो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Disha Parmar Post: 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम दिशा परमार टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही बेटी को जन्म दिया है और अब वह अपनी इस नई जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। अक्सर दिशा और राहुल वैद्य अपनी बेटी की छोटी-छोटी झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में दिशा ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के 17 दिनों में अपना काफी वजन घटा लिया है।

    दिशा ने कम समय में घटाया वजन

    एक्ट्रेस दिशा परमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी के 17 दिन बाद की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने अपने जिम के कपड़ों में अपना बदला हुआ लुक दिखाया है। फोटो में देखा जा सकता है कि दिशा ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्राउन रंग की पैंट पहन रखी है। वहीं, उनके चेहरे पर ग्लो भी देखने वाला है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा '17 दिन बाद'।

    यह भी पढ़ें: Rahul Vaidya Post: राहुल वैद्य ने 300वीं बार देखी अपनी पसंदीदा फिल्म, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

    राहुल ने बेटी को लेकर की थी बात

    हाल ही में राहुल वैद्य का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान जब पैपराजी ने राहुल से उनकी बेटी और दिशा के बारे में पूछा, तो सिंगर ने बताया कि दोनों अच्छे हैं। खेलने लग गई है, बस वह रात को सोने नहीं देती है। मैं तो फिर भी सो जाता हूं, लेकिन दिशा नहीं सो पाती।

    राहुल अक्सर अपनी नन्ही परी के साथ वक्त बिताते हुए फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनके यह वीडियो और फोटोज उनके फैंस को भी काफी पसंद आते हैं। राहुल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम जिया शंकर के साथ एक म्यूजिक वीडियो के लिए हाथ मिलाया है। वहीं, दिशा परमार आखिरी बार 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में नकुल मेहता के साथ नजर आई थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: रातों को जाग कर बेटी संग पिता की ड्यूटी निभा रहे हैं Rahul Vaidya, एक्ट्रेस ने शेयर की खास झलक