Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Vaidya Post: राहुल वैद्य ने 300वीं बार देखी अपनी पसंदीदा फिल्म, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:56 PM (IST)

    Rahul Vaidya Post बिग बॉस फेम राहुल वैद्य इस समय अपने पैरंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। बेटी के साथ समय बिताने के साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव ...और पढ़ें

    राहुल वैद्य ने 300वीं बार देखी संजय लीला भंसाली की फिल्म (Photo Credit: Instagram)
    राहुल वैद्य ने 300वीं बार देखी संजय लीला भंसाली की फिल्म (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. देर रात राहुल वैद्य ने देखी फिल्म
    2. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को 300वीं बार देख रहे हैं सिंगर
    3. यहां देखें उनका इंस्टाग्राम पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rahul Vaidya Post: 'बिग बॉस' फेम राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार कुछ दिनों पहले ही बेटी के माता-पिता बने हैं। ऐसे में अब दोनों अपनी इस नई और खूबसूरत जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। इसके साथ-साथ दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और वहां अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

    राहुल और दिशा ने अपनी बेटी की जन्म की जानकारी देने से लेकर उसके साथ बिताए कई पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब हाल ही में, राहुल ने देर रात तक फिल्म देखते हुए पोस्ट शेयर किया। फिल्म देखते हुए राहुल ने पोस्ट में खास बात भी लिखी है।

    यह भी पढ़ें: Disha Parmar: बेटी के जन्म के बाद उड़ी एक्ट्रेस की रातों की नींद, पोस्ट शेयर कर दिशा परमार ने पूछा ये सवाल

    राहुल वैद्य ने शेयर किया पोस्ट

    राहुल वैद्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं। उनकी स्टोरी में देखा जा सकता है कि वह देर रात टेलीविजन पर प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' देखते हुए नजर आ रहे हैं।

    फिल्म की तस्वीर शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा 'लगभग 300वीं बार अपनी पसंदीदा फिल्म देख रहा हूं। प्रशंसा स्वीकार करें संजय लीला भंसाली'। इसके बाद की स्टोरी में उन्होंने फिल्म के सीन शेयर किए हैं।

    डैडी ड्यूटीज निभाते हुए शेयर किया था पोस्ट

    इससे पहले एक्ट्रेस दिशा परमार ने राहुल और बेटी का क्यूट सा एक वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में राहुल अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आ रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस दिशा ने लिखा 'डैडी ड्यूटीज'।

    खबरें और भी

    दिलचस्प है राहुल-दिशा की लव स्टोरी

    राहुल वैद्य और दिशा परमार ने साल 2021 में शादी की है। बता दें कि राहुल ने दिशा को प्रपोज भी नेशनल टीवी पर सबके सामने किया था। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत एक सोशल मीडिया कमेंट के जरिए हुई थी। अब दोनों पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: रातों को जाग कर बेटी संग पिता की ड्यूटी निभा रहे हैं Rahul Vaidya, एक्ट्रेस ने शेयर की खास झलक