Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रातों को जाग कर बेटी संग पिता की ड्यूटी निभा रहे हैं Rahul Vaidya, एक्ट्रेस ने शेयर की खास झलक

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 08:48 AM (IST)

    Disha Parmar Daughter दिशा (Disha Parmar) और राहुल दोनों अपना पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं । इस बीच एक्ट्रेस ने पति राहुल और बेटी का क्यूट सा एक वीडियो ...और पढ़ें

    disha parmar, rahul Vaidya, disha and rahul
    disha parmar, rahul Vaidya, disha and rahul

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rahul Vaidya And Disha Parmar Daughter: टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट फेवरेट कपल दिशा परमार (Disha Parmar) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) बीते महीने बेटी के पेरेंट्स बने। माता-पिता बनने के बाद ये कपल काफी खुश है और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेटी संग फोटोज शेयर करता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Disha Parmar Daughter: दिशा परमार की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, प्यार से निहारते दिखे डैडी राहुल वैद्य

    पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं राहुल और दिशा

    दिशा और राहुल दोनों अपना पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पति राहुल और बेटी का क्यूट सा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राहुल अपनी बेटी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राहुल ग्रे टी-शर्ट और जीन्स पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी बेटी प्रिंटेड स्वैडल से कवरड हैं।  कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- डैडी ड्यूटीज

    राहुल ने शेयर किया दिशा का बेटी के साथ वीडियो

    दिशा के अलावा राहुल ने भी एक्ट्रेस के इस क्यूट मूमेंट कैमरे में कैप्चर। उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिशा ब्लैक टीशर्ट और पिंक टाइट्स पहने बेटी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। राहुल ने कैप्शन में लिखा- 'खूबसूरत बच्ची की बहुत खूबसूरत मम्मी। इससे पहले दिशा ने एक स्टोरी शेयर की थी जिसके कैप्शन में लिखा था 'नींद क्या है'। उनकी आंखों से पता चल रहा है कि उन्हें नींद नहीं आ रही और वह थकी हुई दिखाई दे रही हैं।

    दिशा-राहुल की लव स्टोरी

    दिशा और राहुल की लव स्टोरी की बात करे तो इनकी शुरुआत एक सोशल मीडिया कमेंट से हुई थी। दिशा, राहुल का एक म्यूजिक वीडियो देखकर इंप्रेस हो गई थीं। दिशा परमार का ये कमेंट देख राहुल को अच्छा लगा था।  पहले म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के बाद से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। राहुल ने साल 2020 में 'बिग बॉस 14' के शो के दौरान उन्हें प्रपोज किया था। बस फिर क्या था दिशा ने हां कह दिया था और साल 2021 में दोनों की शादी हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Disha Parmar: बेटी के जन्म के बाद उड़ी एक्ट्रेस की रातों की नींद, पोस्ट शेयर कर दिशा परमार ने पूछा ये सवाल

    यह भी पढ़ें-