Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Rahul Love Story: एक कमेंट से शुरू हुई थी दिशा-राहुल की मोहब्बत, दिल छू लेगी कपल की क्यूट लव स्टोरी

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 05:42 PM (GMT+05:30)

    Disha Parmar Rahul Vaidya Love Story छोटे पर्दे के चर्चित कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। राहुल और द ...और पढ़ें

    Disha Parmar Rahul Vaidya wedding anniversary Know the love story of this couple. Photo-Instagram
    Disha Parmar Rahul Vaidya wedding anniversary Know the love story of this couple. Photo-Instagram

    HighLights

    1. दिशा परमार और राहुल वैद्य की लव स्टोरी है बेहद फिल्मी
    2. एक कमेंट से शुरू हुआ था दिशा और राहुल का इश्क
    3. जानें- पहली बार कैसे मिले थे राहुल और दिशा?

     नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Parmar Rahul Vaidya Love Story: स्टार कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य की लव स्टोरी किसी फिल्मी रोमांटिक कहानी से कम नहीं है। अक्सर आपने देखा होगा कि एक्ट्रेसेस को अपने को-स्टार से शूटिंग के दौरान मोहब्बत हो जाती है, लेकिन दिशा और राहुल के साथ ऐसा नहीं था। उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत एक कमेंट से शुरू हुई थी। आइए, आपको कपल की प्यारी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

    कैसे मिले थे दिशा परमार और राहुल वैद्य?

    दिशा और राहुल की लव स्टोरी की शुरुआत एक सोशल मीडिया कमेंट से हुई थी। दिशा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सोशल मीडिया पर राहुल का एक म्यूजिक वीडियो देख वह इंप्रेस हो गई थीं। दिशा को राहुल के द्वारा गाए गए 'मेरे रशके कमर' गाना इतना पसंद आया था कि उन्होंने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए  लिखा था, 'मुझे ये गाना भा गया।'

    खूबसूरत दिशा परमार का ये कमेंट देख राहुल गदगद हो गए थे और वह उनसे बात करने का चांस गंवाना नहीं चाहते थे। सिंगर ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में कहा था,

    "मुझे लगा कि इतनी सुंदर लड़की है तो मौका कैसे छोड़ दूं। मैंने उन्हें मैसेज किया और फिर हमने चैटिंग शुरू कर दी। थोड़े दिन बाद हमने फोन नंबर एक्सचेंज किया। मैं पहली बार 2018 में उनसे अपने सिंगल म्यूजिक 'याद तेरी' की शूटिंग के दौरान दिल्ली में मिला था।"

    सालों तक छुपाया रिश्ता

    कहा जाता है कि पहले म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के बाद से ही दिशा और राहुल के बीच प्यार की शुरुआत हो गई थी, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को सालों तक छुपाए रखा था। उन्हें साथ में पार्टी, इवेंट्स या डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता था। उनके अफेयर की चर्चा ग्लैमर वर्ल्ड में सालों तक हॉट टॉपिक बनी रही, लेकिन कपल ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी। वे बस एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते थे।

    नेशनल टीवी पर राहुल का रोमांटिक प्रपोजल

    जब राहुल वैद्य साल 2020 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बने, तब उन्हें दिशा परमार के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ था। राहुल वैद्य ने नवंबर 2020 में दिशा परमार के बर्थडे पर रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज किया था। नेशनल टेलीविजन पर राहुल ने अपने टी-शर्ट के फ्रंट साइड में हार्ट शेप के साथ 'दिशा एचबीडी' लिखा था और बैक साइड पर पूछा था, "मैरी मी?"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    राहुल वैद्य ने अपने प्यार का इजहार करते हुए दिशा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। वह दिशा को प्रपोज करते हुए इमोशनल भी हो गए थे। उन्होंने कहा था,

    "मैं कभी इतना नर्वस नहीं हुआ। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मुझे इतना वक्त कैसे लगा तुम्हें ये कहने में। क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मैं तुम्हारे जवाब का इंतजार करूंगा।"

    दिशा परमार ने दिया था सरप्राइज

    राहुल वैद्य ने जिस तरह नेशनल टेलीविजन पर दिशा को प्रपोज किया था, एक्ट्रेस ने भी शो में आकर उनके इस सवाल का जवाब दिया था। वह वैलेंटाइन डे पर शो में आई थीं और उन्होंने राहुल को हां में जवाब दिया था। वह रेड साड़ी पहन एक बैनर लिए शो में आई थीं, जिसमें लिखा था- 'हां मैं तुमसे शादी करूंगी।' उनकी प्यारी केमिस्ट्री के दीवाने उन्हें प्यार से 'दिशुल' (Dishul) कहते हैं।

    दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी

    एक-दूसरे को शादी के लिए प्रपोज करने के एक साल बाद दिशा परमार और राहुल वैद्य ने मुंबई में शानदार तरीके से 16 जुलाई 2021 को शादी रचा ली थी। उनकी शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी।

    जल्द माता-पिता बनने वाले हैं दिशा-राहुल

    शादी के दो साल बाद दिशा और राहुल अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए एकदम तैयार हैं। एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही कपल ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

    बात करें कपल के वर्क फ्रंट की तो दिशा परमार इन दिनों डेली सोप 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में नजर आ रही हैं, जबकि राहुल वैद्य अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियोज की तैयारी कर रहे हैं।