यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Divya Agarwal ने मंगेतर Apurva Padgaonkar संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, यूजर्स बोले- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?
Divya Agarwal And Apurva Padgaonka r एक्टर वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर को डेट किया और अब ये कपल अपने रिश्त ...और पढ़ें

HighLights
- दिव्या अग्रवाल शादी करने जा रही हैं
- शादी की खबरों केे बीच उड़ी प्रेग्नेंसी की खबर
- 20 फरवरी को घर पर कर रही हैं शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Divya Agarwal And Apurva Padgaonkar: इस वेडिंग सीजन में अब तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस बीच अब बिग बॉस ओटीटी 1 विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) की भी शादी करने जा रही हैं।
एक्टर वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर को डेट किया और अब ये कपल अपने रिश्ते को सात फेरे में बदलने जा रहा है। इन सबके बीच एक्ट्रेस एक खास वजह से सुर्खियों आ गई है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है।
यह भी पढ़ें- Divya Agarwal Wedding: इस दिन मंगेतर संग शादी करेंगी दिव्या अग्रवाल, एक्ट्रेस ने बताया क्या-क्या होगा बदलाव
दिव्या अग्रवाल ने शेयर की स्पेशल फोटो
एक तरफ जहां दिव्या अग्रवाल शादी के बंधने जा रही है तो वहीं, दूसरी तरफ वैलेंटाइन डे के मौके पर अदाकार ने होने वाले पति अपूर्वा संग कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर कीं, जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ने लगी। शेयर की गई तस्वीर में दिव्या ब्लैक कलर का गाउन पहने नजर आ रही हैं तो वहीं, अपूर्वा व्हाइट कलर की शर्ट-पेंट पहने नजर आ रहे हैं।

क्या प्रेग्नेंट हैं दिव्या अग्रवाल ?
फोटो में दिव्या सोफे पर बैठी हुईं है और अपूर्वा को गले लगाते हुए पोज दे रही हैं। इस दौरान उनका टमी नजर आ रहा है। एक्ट्रेस का टमी देख लोगों ने उनकी फोटो पर तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, क्या दिव्या प्रेग्नेंट हैं? दूसरे यूजर ने लिखा, बंप तो अभी से नजर आ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, प्रेग्नेंट होने के बाद इनको शादी याद आ जाती है।
खबरें और भी
.jpg)
कब दुल्हन बनेंगी दिव्या अग्रवाल
ई-टाइम्स से खास बातचीत में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने बताया कि 20 फरवरी को उनके घर चेम्बूर में शादी होगी। 18 से शादी की तैयारी शुरू हो जाएंगी। 19 फरवरी को दिव्या की मेहंदी और 20 की शाम को सात फेरे होंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि वह घर पर शादी कर रही है और इस फैसले पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।