Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Divya Agarwal Wedding: दुल्हन बनने के लिए तैयार दिव्या अग्रवाल, कॉकटेल नाइट से शुरू होंगी शादी की रस्में!

    Updated: Tue, 13 Feb 2024 10:25 PM (IST)

    Divya Agarwal Wedding टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड से मंगेतर बने अपूर्व पडगांवकर के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। शादी से पहल ...और पढ़ें

    दिव्या अग्रवाल की कॉकटेल नाइट से शुरू होंगे शादी के फंक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दिव्या अग्रवाल की कॉकटेल नाइट से शुरू होंगे शादी के फंक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दिव्या अग्रवाल की शादी की रस्में इस दिन से होंगी शुरू
    2. दिव्या अग्रवाल की कॉकटेल पार्टी की डिटेल्स आईं सामने
    3. प्यार के महीने में ब्वॉयफ्रेंड की हो जाएंगी दिव्या अग्रवाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Divya Agarwal Wedding: बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की ट्रॉफी अपने नाम करने वालीं टीवी पर्सनैलिटी दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) दुल्हन बनने के लिए एकदम तैयार हैं। वह जल्द ही अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) के साथ शादी करने वाली हैं। शादी से पहले एक ग्रैंड कॉकटेल पार्टी होस्ट की जाएगी।

    दिव्या अग्रवाल ने पिछले साल दिसंबर में अपूर्व के साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। मगर तारीख का एलान नहीं किया था। वह अपनी दोस्तों के साथ गोवा में बैचलरेट पार्टी भी सेलिब्रेट करने गई थीं। दोस्तों के साथ चिल करने के बाद एक्ट्रेस अपनी शादी की तैयारियों में जुट गईं और अब फाइनली एक्ट्रेस की शादी की पहली डिटेल्स भी सामने आ गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Luxury Wedding Invites| Save the Date | Digital Portraits🧿 (@art.moulika)

    कब से शुरू होगा दिव्या का प्री-वेडिंग फंक्शन?

    हाल ही में, दिव्या अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट रीशेयर करते हुए अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की डिटेल्स शेयर की थीं। एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग सेरेमनी कॉकटेल नाइट से शुरू होगी। पैलेडियम मॉल में 18 फरवरी 2024 को कॉकटेल नाइट को आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोस्त और खुद दूल्हा-दुल्हन रंग जमाएंगे।

    यह भी पढ़ें- 'लाइफ में आगे बढ़ना मुश्किल है...' एक्स गर्लफ्रेंड Divya Agarwal की शादी की खबरों के बीच बोले Varun Sood

    इन सितारों की होगी परफॉर्मेंस

    दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर की कॉकटेल नाइट में सेलिब्रिटीज का खूब धूम-धड़ाका देखने को मिलेगा। एक्ट्रेस के द्वारा जारी डिटेल्स के मुताबिक, मीडिया एक्टिविटीज और गेस्ट के वेलकम के बाद चेतना पांडे शू गेम खेलेंगी। इसके बाद सुयश रॉय, सुशांत और अली मर्चेंट धमाकेदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगाएंगे। आखिर में दिव्या अग्रवाल अपने लटके-झटकों से प्री-वेडिंग पार्टी में रंग जमाएंगी और फिर लेट नाइट तक डीजे बजेगा। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

    दिव्या अग्रवाल और अपूर्व की शादी की तारीख सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फरवरी के आखिर में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। 

    दिव्या अग्रवाल और अपूर्व का हो चुका था ब्रेकअप

    दिव्या अग्रवाल, अपूर्व से पहले लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रही थीं। बिग बॉस ओटीटी 1 में जाने से पहले दिव्या ने कहा था कि एक बार वह और वरुण अपना घर बना लें, तभी दोनों शादी कर लेंगे। हालांकि, 2022 में दोनों के ब्रेकअप की खबर ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया था। वरुण से ब्रेकअप के बाद दिव्या ने एक बार फिर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अपूर्व का हाथ थामा। 

    वरुण से पहले दिव्या तीन सालों तक अपूर्व के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी थीं। दोनों ने 2015 से 2018 के बीच एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था। फाइनली अब दोनों फिर से एक साथ हैं और कुछ ही दिनों में शादी करने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- शादी से पहले Divya Agarwal ने गोवा में की बैचलरेट पार्टी, इस दिन बनेंगी एक्स ब्वॉयफ्रेंड की दुल्हनिया