विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Divyanka Tripathi ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां

Published: Thu, 19 Mar 2026 01:35 PM (IST)

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने शादी के 10 साल बाद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की है। दिव्यांका ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने प्रेग्नेंसी की अफवाह पर फिलहाल लगाम लगा दी है। कपल ने फाइनली प्रेग्नेंसी की न्यूज कंफर्म कर दी है। शादी के 10 साल बाद कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं।

सब कुछ पूरा हो चुका है - दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी ने फाइनली बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- 'प्लॉट ट्विस्ट 10 साल बाद। कुछ यात्राएं जल्दबाजी के लिए नहीं होती। ये एक साथ तैयार होने के लिए होती हैं। और फिर एक बार यहां आपको लगता है कि सबकुछ कंप्लीट है...लाइफ सबसे खूबसूरत चैप्टर जोड़ देती है। अभी भी इस पल का आनंद ले रहे हैं… अभी भी बिना किसी कारण के मुस्कुरा रहे हैं… हमारा दिल आभार से भर गया है। हम माता-पिता बनने वाले हैं।"

divyankatripathidahiya_1773902092_3856081578930015576_352713906

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: 'पागल जीनियस...' हमजा के मुरीद हुए साउथ एक्टर, विजय देवरकोंडा और अल्लू अर्जुन ने किया फिल्म का रिव्यू

फैंस ने दी एक्ट्रेस को बधाई

दिव्यांका ने जैसी ही ये न्यूज शेयर की इंडस्ट्री से उनके कई दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने लगे। श्रद्धा आर्य ने लिखा, “वाह!!! आप जानते हैं कि मैं इस खबर को लेकर काफी समय से खुशी से झूम रही थी!!!! आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई… इंतजार नहीं कर सकती!”

माही विज ने टिप्पणी की,“आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं… आ रही हूं गले लगाने।” कृष्णा अभिषेक, आरती सिंह और कई अन्य लोगों ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

एक्ट्रेस को स्वीकार करने में समय लगा

अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए, दिव्यांका और विवेक ने ईटाइम्स को बताया कि उनका बच्चा जून में आने वाला है। दिव्यांका ने बताया कि वह लगभग हर महीने प्रेग्नेंसी टेस्ट कर रही थीं ये सोचते हुए कि उन्हें पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। जब आखिरकार ऐसा हुआ, तो उन्हें इस बात को स्वीकार करने में समय लगा, और जब उन्होंने विवेक को बताया तो वे 'चुपचाप खुश' हुए लेकिन तुरंत जश्न नहीं मनाया।

दिव्यांका ने आगे कहा- "मेरे मन और शरीर में बदलाव आया। मैं अपने खान-पान, व्यायाम और यहां तक कि चलने-फिरने के तरीके को लेकर बहुत सतर्क हो गई। मैं अचानक बेहद आत्म-जागरूक और सतर्क हो गई।"

दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। इसके बाद कुछ समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों ने 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में शादी कर ली।

यह भी पढ़ें- 'रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा...', Dhurandhar 2 देख प्रीति जिंटा का नहीं भरा मन, कार्तिक आर्यन ने किया रिव्यू