Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिग बॉस को लेकर Divyanka Tripathi ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- कभी नहीं बनूंगी इस शो का हिस्सा

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 08:53 AM (IST)

    रियलिटी शो बिग बॉस दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। इस शो में टीवी जगत से कई सितारें भाग लेते हैं। अब छोटे पर्दे की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने ...और पढ़ें

    बिग बॉस में नहीं जाना चाहती दिव्यांका (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस में नहीं जाना चाहती दिव्यांका (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहती दिव्यांका
    2. बताई रियलिटी शो न करने की वजह
    3. इस सीरीज में आएंगी नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ये हैं मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे का एक जाना माना नाम है। हाल ही में एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आई थीं। यहां उनके फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया था। अब उनके फैंस उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    हाल ही में, एक इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने बिग बॉस में न जाने की बात कही है, जो उनके फैंस को शायद पसंद नहीं आएगी। साथ ही दिव्यांका ने इसकी पीछे की वजह भी बताई है।

    यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi की सीरीज Adrishyam का प्रोमो हुआ जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर एक्शन में दिखेंगी एक्ट्रेस

    बिग बॉस में नहीं जाना चाहती दिव्यांका

    पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब एक्ट्रेस से बिग बॉस को लेकर सवाल किए गए, तो दिव्यांका ने बताया कि वह कभी भी बिग बॉस में भाग क्यों नहीं लेना चाहतीं। उन्होंने कहा, 'अगर मैं बिग बॉस के बारे में बोलूं तो मेरे दोस्त और परिवार वाले नहीं चाहते कि मैं वहां जाऊं। बहुत ईमानदारी से कहूं, तो वहां बहुत ज्यादा झगड़े और बहस होती है'।

    इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'जो लोग मेरे करीबी हैं और मेरे प्रशंसक हैं, वे मेरी इज्जत खराब होते नहीं देख सकते। वे डरे हुए हैं। हालांकि, उस शो के शौकीन दर्शक भी हैं। उन्हें रियलिटी शो देखना पसंद है। भले ही आप कुछ भी कहें, हकीकत शो का अपना आकर्षण होता है'।

    दिव्यांका त्रिपाठी का वर्क फ्रंट

    दिव्यांका त्रिपाठी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें डेली सोप 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभाने के बाद एक अलग पहचान मिली। दिव्यांका ने 'ये हैं मोहब्बतें' के अलावा, 'ये है चाहतें', 'बनू मैं तेरी दुल्हन', 'इंतजार', 'तेरी मेरी लव स्टोरीज', 'मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले' जैसे कई शो का किए हैं। अब दिव्यांका जल्द ही 'अदृश्यम' नाम के एक वेब शो में नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्सुक हैं अभिनेता विवेक दहिया, बोले- उसका स्वभाव...