Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर विवेक दहिया से शादी नहीं होती तो ऐसे मां बनती Divyanka Tripathi, बच्चे को लेकर पहली बार बोली एक्ट्रेस

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 02:17 PM (GMT+05:30)

    Divyanka Tripathi On Child ये हैं मोहब्बतें से इशी मां बनकर फैंस का दिल जीतने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने हाल ही में शरद मल्होत्रा संग अपने ब्रे ...और पढ़ें

    Divyanka Tripathi Revealed Adopting Child । Photo- Instagram
    Divyanka Tripathi Revealed Adopting Child । Photo- Instagram

    HighLights

    1. दिव्यांका त्रिपाठी ने मां बनने पर पहली बार की बात
    2. विवेक दहिया के जिंदगी में आने से पहले मां बनने के बारे में सोच रही थीं दिव्यांका
    3. दिव्यांका ने बताया क्या था उनका प्लान

    नई दिल्ली, जेएनएन। Divyanka Tripathi Reacts On Baby: दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। साल 2004 में 'इंडिया बेस्ट सिनेस्टार की खोज' से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी को फिक्शन शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से घर-घर में पहचान मिली। इस शो में ही उनकी मुलाकात टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा से हुई थी।

    ऑन-स्क्रीन तो दोनों का रोमांटिक एंगल दिखा ही, लेकिन इस शो के सेट से ही असल जिंदगी में दोनों के प्यार की कहानी शुरू हुई थी। हालांकि, आठ साल एक साथ रहने के बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं। जिससे दिव्यांका त्रिपाठी काफी टूट गई थीं।

    अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि पति विवेक दहिया की जिंदगी में आने से पहले ही वह मां बनने के बारे में सोच चुकी थीं।

    बच्चे को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी का था ये प्लान

    दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में बॉलीवुड बबल से बातचीत में शरद मल्होत्रा से अपने ब्रेकअप पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अगर विवेक दहिया के जिंदगी में आने से पहले उन्होंने कैसे मां बनने पर विचार किया था। ये हैं मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस ने अपने बीते कल को याद करते हुए कहा,

    मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम बाहर क्यों प्यार ढूंढ रही हो, खुद से प्यार करना सीखो

    इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने इस इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया कि अगर उनकी जिंदगी में उस समय पर विवेक दहिया नहीं आए होते, तो वह एक बच्चा अडॉप्ट कर लेती, क्योंकि उन्हें उस समय प्यार और साथ दोनों चाहिए था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    जरूरी नहीं है कि किसी का साथ सिर्फ एक तरह का हो, जब विवेक मेरी जिंदगी में आए, तो मेरी लाइफ पूरी तरह से बदल गई।

    यह भी पढ़ें: TV Actresses Body Shaming: रुपाली गांगुली को लोग कहते थे 'आंटी', इन 'बहुओं' को भी सुननी पड़ी खरी-खोटी

    इस सीरियल के सेट पर शुरू हुई थी विवेक-दिव्यांका की लव स्टोरी

    आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, शूटिंग के दौरान दोनों की डेटिंग के बारे में कम लोगों को ही पता था।

    कुछ टाइम तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई साल 2016 में शादी कर ली। बीच में टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। हालांकि, दिव्यांका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने प्रेग्नेंसी की खबरों को क्लियर कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: इतने दिनों के अंदर टीवी पर लौट सकता है बिग बॉस, ये फेमस सितारे बनेंगे सलमान खान के शो का हिस्सा?