Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Divyanka Tripathi ने पति विवेक के साथ समंदर किनारे कुछ यूं मनाई एनिवर्सरी, कपल का रोमांटिक वीडियो आया सामने

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 09:29 AM (IST)

    Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Dinner Date छोटे पर्दे के चर्चित कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को शादी के 7 साल हो गए। कपल ने अपनी शादी की सातव ...और पढ़ें

    Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Marriage Anniversary Celebration. Photo-Instagram
    Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Marriage Anniversary Celebration. Photo-Instagram

    HighLights

    1. दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने यूं मनाई मैरिज एनिवर्सरी
    2. दिव्यांका त्रिपाठी ने सी-साइड डिनर डेट का वीडियो किया शेयर
    3. दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की शादी को हुए 7 साल

     नई दिल्ली, जेएनएन। Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Dinner Date: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टेलीविजन इंडस्ट्री के लविंग कपल हैं, जो जानते हैं कि एक-दूसरे को कैसे स्पेशल फील कराना है। हाल ही में, दिव्यांका और विवेक ने अपनी शादी की सातवीं सालगिरह मनाई। कपल के एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का रोमांटिक वीडियो सामने आया है।

    दिव्यांका-विवेक ने ऐसे मनाई एनिवर्सरी

    दिव्यांका ने अपने पति विवेक के साथ एनिवर्सरी पर थाईलैंड में एक रोमांटिक सी-साइड डिनर एन्जॉय किया। 'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस ने 9 जुलाई 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपने स्पेशल मोमेंट का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि विवेक ने समंदर के किनारे अपनी लेडी लव के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का अरेंजमेंट किया था। कपल को इस डेट पर ढेर सारी मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति को प्यार भरे अंदाज में एनिवर्सरी की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,

    "साल्ट-किस्ड हवा हमारी प्रेम कहानी की कहानियां फुसफुसाती हैं, एक रोमांटिक सी-साइड डिनर के साथ हम अपनी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार।"

    विवेक दहिया ने भी रोमांटिक तस्वीरों से अपनी लेडी लव दिव्यांका को एनिवर्सरी विश की है। विवेक ने पत्नी के साथ अपनी थाईलैंड ट्रिप से कई रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे के प्यार में खोया हुआ दिख रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)

    इन फोटोज के साथ विवेक ने कैप्शन में लिखा,

    "ट्रेवल और एडवेंचर में मेरे साथी के लिए - आपके साथ दुनिया खूबसूरत है। यहां 7 साल पूरे होने जा रहे हैं, जो एक पल में बीत गए।"

    कैसे हुई थी दिव्यांका और विवेक की मुलाकात?

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया। साल 2016 में कपल ने अपनी डेटिंग को शादी के रिश्ते में बदल दिया था। आज वे ग्लैमर वर्ल्ड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं।

    खबरें और भी