Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंडिया लौटकर दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की इटली वेकेशन की तस्वीरें, यूजर बोले- 'आप दोनों की जोड़ी बेस्ट है'

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 05:32 PM (IST)

    दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी और पति विवेक दहिया की इटली यात्रा की तस्वीरें पोस्ट कीं। जहां उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि वे डकैती का शिकार हुए थ ...और पढ़ें

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (फोटो इंस्टाग्राम)
    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. दिव्यांका ने भारत लौटने के बाद शेयर की तस्वीरें
    2. इटली में सेलिब्रेट की थी 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी
    3. कपल का विदेश में चोरी हो गया था सामान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बीते दिनों इटली में वेकेशन मनाते नजर आए थे। हालांकि, इस कपल के साथ वेकेशन पर एक घटना भी घटी थी, जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था।

    दरअसल, ये कपल इटली में लूटपाट का शिकार हो गए था, जिसमें दोनों के पर्स और पासपोर्ट भी चोरी हो गए थे। हालांकि, दोनों देशों की सरकार की मदद से ये कपल सही सलामत अपने देश भारत लौट आया है और लगातार सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर रहे हैं।

    दिव्यांका और विवेक की नई तस्वीरें

    मुंबई लौटने के बाद दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर इटली की अपनी छुट्टियों की कुछ नई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों पति-पत्नी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावाा छुट्टियों की मजेदार रील्स भी शेयर की है। इसमें वह फलों के बाग में नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा- पहले अंगूर के बगीचे का अनुभव.... #IYKYK। किसी दिन आप विवेक के यूट्यूब वीलॉग पर यह सब विस्तार से देखेंगे। तब तक इनका आनंद लें। 

    यह भी पढ़ें-  यूरोप में लूटपाट के बाद Divyanka Tripathi और विवेक दहिया को मिली मदद, इंडियन एंबेसी ने 'घर वापसी' की आसान

    View this post on Instagram

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    इंडियन एंबेसी ने की थी कपल की मदद

    इटली में पर्स और पासपोर्ट चोरी होने के बाद इस कपल ने इंडियन एंबेसी (भारतीय दूतावास) से मदद मांगी थी। भारतीय दूतावास ने तत्परता से उनकी सहायता की और उन्हें आपातकालीन प्रमाणपत्र (Emergency Certificates) जारी किए, जिससे वे अपने देश भारत वापस लौट सके।

    खबरें और भी

    वेडिंग एनिवर्सरी मनाने पहुंचे थे इटली 

    बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई अपनी 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इस कपल ने साल 2016 में मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई थी। विवेक आखिरी बार डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखलाजा 11’ में नजर आए थे। दोनों ने इस शो के सेट पर शादी भी रचाई थी।

    यह भी पढ़ें- इटली में पासपोर्ट चोरी होने के बाद भारत लौटे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, घटना पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट