Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूरोप में लूटपाट के बाद Divyanka Tripathi और विवेक दहिया को मिली मदद, इंडियन एंबेसी ने 'घर वापसी' की आसान

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 09:15 AM (IST)

    टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया जल्द ही भारत लौट रहे हैं। पिछले बुधवार को इटली के फ्लोरेंस में उनकी कार से पासपोर्ट चोरी ...और पढ़ें

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही भारत लौटेंगे भारत, (X Image)
    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही भारत लौटेंगे भारत, (X Image)

    HighLights

    1. दिव्यांका-विवेक का सामान हो गया था चोरी
    2. इटली में फंसे हुए थे दिव्यांका और विवेक
    3. जल्द घर लौटेंगे दिव्यांका और विवेक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर टेलीविजन अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति, एक्टर विवेक दहिया वेकेशन के दौरान बड़ी परेशानी में फंस गए। कपल ने हाल ही में एक कठिन परिस्थिति का सामना किया जब वे फ्लोरेंस, इटली में छुट्टियों बिता रहे थे। उनकी कार में चोरी हो गई और इसके साथ ही गाड़ी में रखे पासपोर्ट और ₹10 लाख नकद भी चोरी हो गए।

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को इस घटना के बाद इंडियन एंबेसी (भारतीय दूतावास) से मदद मिली। भारतीय दूतावास ने तत्परता से उनकी सहायता की और उन्हें आपातकालीन प्रमाणपत्र (Emergency Certificates) जारी किए, जिससे वे अपने देश भारत वापस लौट सके।

    इंडियन एंबेसी का अदा किया शुक्रिया

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी और इंडियन एंबेसी का दिल से शुक्रिया अदा किया। रविवार रात को दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इटली में इंडियन एंबेसी द्वारा जारी इमरजेंसी सर्टिफिकेट को हाथ में पकड़े हुए मुस्कुराते हुए एक फोटो शेयर की। इसके साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने कैप्शन में कहा, "जल्द ही भारत जा रहे हैं। हम आपके अपार प्यार और समर्थन के लिए 'आप' को धन्यवाद देना चाहते हैं। हमारी 'घर वापसी' को संभव बनाने के लिए इंडियन एंबेसी को बहुत-बहुत धन्यवाद।"

    यह भी पढ़ें- विदेश में Divyanka Tripathi और विवेक दहिया का 10 लाख का सामान और पासपोर्ट हुआ चोरी, पुलिस ने नहीं की मदद

    View this post on Instagram

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    परेशान थे दिव्यांका और विवेक के फैंस

    इटली में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ हुई इस चोरी की घटना को लेकर उनके फैंस परेशान हो गए थे। हालांकि, भारतीय दूतावास के तुरंत एक्शन ने दिव्यांका और विवेक को राहत दी है और अब कपल जल्द भारत लौट आएगा। दिव्यांका को ये है मोहब्बतें और बनू मैं तेरी दुल्हन जैसे टीवी शो के लिए जाना जाता है। वहीं, विवेक दहिया ने 2013 में ये है आशिकी से टेलीविजन पर शुरुआत की। दोनों की मुलाकात ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। इसके बाद दिव्यांका और विवेक ने 2016 में शादी कर ली थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इटली में लाखों का सामान चोरी होने पर Divyanka Tripathi ने किया पोस्ट, कहा- 'इतना कुछ खोने के बाद...'