Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: देवोलीना भट्टाचार्जी से कृष्णा मुखर्जी तक, ये टीवी सेलेब्स शादी के बाद मनाएंगे पहली दिवाली

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 10:40 PM (IST)

    Diwali 2023 इस साल पूरे देश भर में दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाना है। ऐसे में अभी से ही इस फेस्टिवल की धूम देखने को मिल रही है। 2022 के आखिर ...और पढ़ें

    शादी के बाद टीवी सेलेब्स की पहली दिवाली (Photo Credit: Instagram)
    शादी के बाद टीवी सेलेब्स की पहली दिवाली (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Diwali 2023: देश भर में हर जगह दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स के यहां दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। इंडस्ट्री में पार्टियां हो रही हैं और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंच रही हैं। बता दें कि इस साल की दिवाली उन कपल्स के लिए खास है, जो शादी के बाद अपने पार्टनर संग पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं।

    बॉलीवुड के साथ-साथ इनमें टीवी के कई स्टार्स भी शामिल हैं, जो कुछ ही समय पहले शादी के बंधन में बंधे हैं। अब इन सभी कपल्स के फैंस उनकी पहली दिवाली के सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-से स्टार्स शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दीपिका पादुकोण क्यों नहीं भूलेंगी दिवाली का त्योहार और रणबीर के लिए क्यों खास है दीपावली?

    देवोलीना भट्टाचार्जी-शाहनवाज शेख

    पिछले साल दिसंबर के महीने में देवोलीना भट्टाचार्जी अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों के शादी की चर्चा महीनों तक मीडिया में छाई रही थीं। अब 12 नवंबर को दोनों शादी के बाद अपनी पहली दिवाली साथ में मनाएंगे।

    श्रीजिता डे-माइकल ब्लोहम-पेप

    श्रीजिता डे और माइकल ब्लोहम-पेप भी उन स्टार्स में शामिल हैं, जिन्होंने इस साल शादी की है। श्रीजिता ने 21 दिसंबर 2021 को अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम-पेप से सगाई की थी और इस जोड़े ने 1 जुलाई 2023 को जर्मनी के एक चर्च में शादी रचाई। ऐसे में इस कपल की भी यह पहली दिवाली है।

    खबरें और भी

    मानसी-कपिल तेजवानी

    'इश्कबाज' अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव 22 जनवरी को कपिल तेजवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए, जिसमें उनके 'इश्कबाज' और 'कुंडली भाग्य' के सह-कलाकार भी शामिल थे। बता दें, इन दोनों की साथ में पहली दिवाली है।

    कृष्णा मुखर्जी-चिराग बाटलीवाला

    'ये है मोहब्बतें' स्टार कृष्णा मुखर्जी ने इस साल 13 मार्च को अपने प्यार चिराग बाटलीवाला से शादी की है। उन्होंने बंगाली रीति-रिवाज से अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में गोवा में शादी की है। हाल ही में, दोनों ने अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया था। अब पहली दिवाली मनाएंगे।

    रुशाद राणा-केतकी वालावलकर

    टीवी फेम रुशाद राणा ने अपनी प्रेमिका केतकी वालावलकर से 4 जनवरी, 2023 के दिन शादी रचाई थी। टीवी फेम ने अपने विवाह समारोह की एक झलक दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो भी शेयर की थीं। दोनों के इस समारोह में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। फैंस अब शादी के बाद उनकी पहली दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो का इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली के मौके पर Varun Dhawan ने दिखाई ऑफिस की झलक, फैंस को गिनाई अचीवमेंट