Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहां गायब हो गया Mahabharat का 'संजय'? सरकारी नौकरी छोड़कर लिया था एक्टिंग का रिस्क, अब ऐसे हैं हालात

    Updated: Thu, 14 May 2026 07:42 PM (IST)

    दूरदर्शन की महाभारत में अभिनेता संजय का किरदार निभाने वाला एक्टर आज कहां हैं और क्या कर रहा है। आइए इस लेख में जानते हैं। ...और पढ़ें

    महाभारत का संजय एक्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    महाभारत का संजय एक्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. दूरदर्शन पर प्रसारित होता था महाभारत शो

    2. इस एक्टर ने निभाया था संजय का किरदार

    3. आज ऐसे गुजारा कर रहा है दिग्गज अभिनेता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी आर चोपड़ा की महाभारत छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय माइथोलॉजिकल शो माना जाता है। आज भी दूरदर्शन की महाभारत की कास्ट के बारे में जिक्र किया जाता है।

    इस आधार पर हम आपको 80 के दशक की महाभारत में धृतराष्ट्र का सारथी संजय की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ललित मोन तिवारी के बारे में बताने जा रहे हैं। शो में में संजय का किरदार निभाकर एक वक्त पर देश के घर-घर में लोकप्रिय होने वाले संजय अब कहां हैं और क्या करते, आइए जानते हैं। 

    कहां हैं महाभारत के संजय?

    जिस तरह से ललित मोहन तिवारी ने महाभारत के संजय के कैरेक्टर को प्ले किया, उसकी प्रशंसा आज भी की जाती है। बात की जाए ललित को मौजूदा हालातों की तरफ तो फिलहाल वह उत्तराखंड के नैनीताल में रहते हैं, जहां उनका निज आवास है।

    यह भी पढ़ें- TV के 'श्रीकृष्ण' को देख कांपने लगी महिला, किया दंडवत प्रणाम; गीता उपदेश देकर घर-घर में मशहूर हुए थे 'गोविंद'

    mahabharat sanjay

    लाइमलाइट से दूर रहने वाले ललित मोहन तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 5 साल सरकारी नौकरी की थी और इसके बाद उन्होंने एक्टर बनने का रिस्क लिया था। हालांकि, सिनेमा जगत में उनका ये रिस्क असरदार रहा और वह एक सफल अभिनेता भी बने।

    अब क्या करते हैं ललित मोहन तिवारी 

    एक्टिंग से दूरी बनान वाले ललित मोहन तिवारी मौजूदा समय में एक्टिंग के ट्रेनर के तौर पर एक्टिव हैं और वह थिएटर्स आर्टिस्ट के हुनर को तरासते हैं। वह राजधानी दिल्ली में मौजूद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा यानी एनएसडी में भी बतौर एक्टिंग प्रशिक्षिक अपनी सेवाएं देते रहते हैं। बता दें कि करीब दो साल पहले कुमाऊं विवि के 19 वें दीक्षा समारोह में ललित मोहन तिवारी मानद उपाधि प्रदान किए जाने का एलान किया था। 

    खबरें और भी

    mahabharat sanjay actor

    ललित मोहन तिवारी का फिल्मी करियर

    बतौर अभिनेता ललित मोहन तिवारी ने सिर्फ छोटे पर्दे पर ही नहीं बल्कि बडे़े पर्दे पर भी अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी थी। गौर किया जाए उनके बॉलीवुड करियर की तरफ को ललित ने साल 1987 में रिलीज हुई मूवी 'ये वो मंजिल तो नहीं' से हिंदी सिनेमा में अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह कई पॉपुलर मूवीज का हिस्सा रहे, जिनमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं-

    • ओम-दर-बा-दर

    • चांदनी

    • लम्हे

    • डर

    शाह रुख खान और अनिल कपूर जैसे बड़े कलाकारों संग काम करके ललित मोहन तिवारी के करियर को और अधिक सफलता मिली। 

    यह भी पढ़ें- 300 फिल्में, पंजाबी सिनेमा का 'अमिताभ', पाई-पाई को हुआ मोहताज; कलेजा चीर देगी महाभारत के 'इंद्रदेव' की कहानी