Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18 के बाद ईशा सिंह के लिए घर में सेटल होना बना चुनौती, नहाने के बाद भी ढूंढती थीं माइक

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 12:25 PM (IST)

    टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 18वां सीजन हाल ही में खत्म हुआ है। इसमें नजर आने वाले तमाम कंटेस्टेंट अक्सर चर्चा में रहते हैं। टीवी एक्ट्रेस ईश ...और पढ़ें

    ईशा सिंह ने बिग बॉस 18 के अनुभव पर बात कीं (Photo Credit- Instagram)
    ईशा सिंह ने बिग बॉस 18 के अनुभव पर बात कीं (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 के बाद ईशा सिंह चर्चा में बनी हुई हैं
    2. एक्ट्रेस ने बिग बॉस से जुड़ा अनुभव शेयर किया
    3. ईशा घर लौटने के बाद भी माइक पहनने की आदत को भूल नहीं पा रही थीं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आने के बाद कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी बढ़ जाती है। हाल ही में बिग बॉस 18 का सीजन खत्म हुआ है, लेकिन इसका जिक्र अभी तक चल रहा है। करणवीर मेहरा ने सीजन 18 की ट्रॉफी अपने नाम की, जिसके ऊपर भी खासा विवाद देखने को मिला। इसके अलावा, बीबी हाउस के कंटेस्टेंट लगातार अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। अब ईशा सिंह ने मशहूर रियलिटी शो से जुड़ी अपनी कुछ यादें शेयर की हैं।

    ईशा सिंह (Eisha Singh) को घर के अंदर चुगली आंटी भी कहा जाता था। शो के अंदर अविनाश मिश्रा के साथ उनका नाम खूब जोड़कर देखा गया, लेकिन फिर घर के बाहर उनके एक करीबी दोस्त शालीन भनोट के साथ उनका नाम जुड़ गया। हालांकि, बाद में शालीन ने खुद वीडियो शेयर कर सफाई दी थी। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस ईशा कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस से जुड़ी अपनी कुछ आदतों का जिक्र किया, जिसमें से उनके कुछ खुलासे सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गए हैं।

    बिग बॉस 18 के बाद घर में सेटल होना बना मुश्किल

    सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद अपने ही घर में ईशा सिंह का एडजस्ट होना मुश्किल हो गया था। बीबी हाउस से बाहर आने के बाद उन्होंने सेटल होने में कई तरह की परेशानियों का सामना किया। इसके बारे में उन्होंने भारती और हर्ष को बताया कि जब वह घर से बाहर आई थीं, तो उन्हें गाड़ी में बैठने पर मोशन सिकनेस होती थी। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस बातें करते हुए अचानक ख्यालों में खो जाती थीं।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलेगा टीवी का 'चुलबुल पांडे', बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट भी पड़ेंगे फीके?

    Photo Credit- Instagram

    नहाने के बाद घर में ढूंढती थीं माइक

    ईशा सिंह ने एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वह नहाने के बाद घर में माइक ढूंढती थीं। जब एक्ट्रेस की मां ने उन्हें ऐसा करते हुए देखा, तो वह हैरान रह गईं। बता दें कि बिग बॉस के घर में माइक पहनना अनिवार्य था। अगर कोई कंटेस्टेंट बिना माइक पहने बात करता था, तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाता था और बिग बॉस तुरंत उस कंटेस्टेंट को टोकते थे।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    बिग बॉस में सुनाई देती थीं आवाजें

    टीवी एक्ट्रेस ईशा ने इस बात का भी खुलासा भारती सिंह से बातचीत करते हुए किया है कि उन्हें घर के अंदर आवाजें सुनाई देती थीं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह सुबह रोजाना उठकर ध्यान लगाती थीं, तो उन्हें महसूस होता था कि जेल के पास कोई खड़ा होकर उनकी आवाज सुन रहा है। एक्ट्रेस का अनुभव सुनकर भारती ने रिएक्शन दिया कि उन्हें इस बारे में पहले भी कई लोग बता चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- 'लोग ऐसी लड़कियों से शादी...' Rajat Dalal ने उड़ाया Eisha Singh का मजाक, यूजर्स बोले - 'बहन कहता था'