Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elvish Manisha Bolero Song: रिलीज हुआ मनीषा रानी और एल्विश यादव का गाना 'बोलेरो', दिखी खट्टी-मीठी केमिस्ट्री

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 01:17 PM (GMT+05:30)

    Elvish Yadav and Manisha Rani Music Video बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फेमस कंटेस्टेंट्स मनीषा रानी और एल्विश यादव का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग बोलेरो रिलीज हो गय ...और पढ़ें

    मनीषा रानी और एल्विश यादव का गाना हुआ रिलीज। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    मनीषा रानी और एल्विश यादव का गाना हुआ रिलीज। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. मनीषा रानी और एल्विश यादव का गाना हुआ रिलीज
    2. बोलेरो गाने में दिखी मनीषा और एल्विश की जबरदस्त केमिस्ट्री
    3. मनीषा रानी और एल्विश यादव लड़ते-झगड़ते दिखे आए नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Manisha Rani Elvish Yadav Bolero Song: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT 2) के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स मनीषा रानी और एल्विश यादव का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। 

    मनीषा रानी और एल्विश यादव को एक साथ देखने के लिए 'एल्विशा' (Elvisha) फैंस तरस रही थी। आखिरकार दोनों का गाना 'बोलेरो' (Bolero) रिलीज हो गया है। काफी समय से फैंस दोनों का म्यूजिक वीडियो देखने के लिए बेकरार थे। फाइनली गाना आज रिलीज कर दिया गया है।

    रिलीज हुआ मनीषा और एल्विश का गाना 'बोलेरो'

    'बोलेरो' गाने में मनीषा रानी और एल्विश यादव की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों टॉम एंड जेरी तरह दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनकी खट्टी-मीठी बॉन्डिंग पसंद आ रही है। बिग बॉस के घर में मनीषा ने एल्विश पर खूब लाइन मारी थी, लेकिन एक्टर ने जरा भी भाव नहीं दिया था। अब सॉन्ग में उनके बीच प्यार देख 'एल्विशा' फैंस खुश हो गए हैं। अभी तक गाने को लाखों लोगों ने देख लिया है।

    यह भी पढ़ें- Elvish Yadav-Abhishek Malhan: अभिषेक-एल्विश की लड़ाई पर जिया शंकर का रिएक्शन, कहा- 'उनका भाईचारा सबको पता है'

    फैंस को पसंद आ रही मनीषा और एल्विश की जोड़ी

    यहां तक कि लोग मनीषा और एल्विश की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "एल्विश और मनीषा के लिए सम्मान और प्यार अनकंडिशनल है। न गंदगी, न रीमेक, न किसिंग, न ओवर एक्टिंग। प्योर मेलोडी है।" एक ने कहा, "ब्यूटीफुल वाइब्स।" इसी तरह लोग उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

    मनीषा रानी और एल्विश यादव का वर्क फ्रंट

    मनीषा रानी इन दिनों एक के बाद एक म्यूजिक वीडियोज बना रही हैं। पहले टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar), फिर एल्विश यादव और अब जल्द ही वह पार्थ समथान के साथ नजर आएंगी। इस रोमांटिक ट्रैक में मनीषा और पार्थ इश्क फरमाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, एल्विश YOUTUBE पर व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़े हैं। अभी उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Manisha-Elvish Video: एक-दूसरे के रोमांस में डूबे मनीषा रानी-एल्विश यादव, म्यूजिक वीडियो से पहली झलक आई सामने