Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में पक्की हुई एल्विश की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री! इन कंटेस्टेंट्स से होगी टक्कर

    Updated: Sun, 08 Oct 2023 04:59 PM (IST)

    Bigg Boss 17 सलमान खान का होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस बार शो का 17वां सीजन शुरू होगा जिसके लिए क ...और पढ़ें

    Bigg Boss 17 to start from 15 October
    Bigg Boss 17 to start from 15 October

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' के लिए सामने आया एक और नाम
    2. शो में हो सकती है एल्विश की गर्लफ्रेंड की एंट्री
    3. 'बिग बॉस 17' के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स का नाम आया सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन कुछ ही दिनों में शुरू हो रहा है। फैंस इस पॉपुलर रियलिटी शो के नेकस्ट सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स भी उनके उत्साह को बरकरार रखते हुए समय-समय पर नई अपडेट शेयर कर रहे हैं। 'बिग बॉस 17' के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं और अब इस लिस्ट में एल्विश यादव के पहले प्यार का नाम भी शामिल हो गया है।

    इन कंटेस्टेंट्स को किया गया फाइनल

    'बिग बॉस 17' इसी महीने से शुरू होने के लिए तैयार है। सलमान ने पहले ही वॉर्न किया है कि कंटेस्टेंट्स दिल, दिमाग और दम दिखाते हुए गेम खेलेंगे। इस बार के कॉम्पटीशन को तगड़ा बनाने के लिए कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है, जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। न सिर्फ फैंस के बीच इनकी पकड़ तगड़ी है, बल्कि किसी और वजह से भी ये स्टार्स चर्चा में रह चुके हैं।

    एल्विश की एक्स दिखाएंगे अपना दम!

    अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कंवर ढिल्लों, शिल्पा सेठी, मनस्वी ममगई, अरमान मलिक, पायल मलिक, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अभिषेक कुमार का नाम सामने आ चुका है। इन सबके बाद एक और पॉपुलर नाम सामने आया है। ये नाम है कीर्ति मेहरा का, जो कि एक समय में एल्विश यादव को डेट करती थीं।

    बिग बॉस के फैन पेज की तरफ से ये जानकारी शेयर की गई है कि कीर्ति मेहरा के 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनने के हाई चांस हैं। 

    फेमस यूट्यूबर हैं कीर्ति मेहरा

    एल्विश की तरह कीर्ति भी पॉपुलर यूट्यूबर हैं। वीडियो के साथ ही फैंस को इनकी जोड़ी भी पसंद थी। फैंस जहां इनकी शादी की राह देख रहे थे, वहीं इन्होंने एक रोज अचानक ब्रेकअप का एलान कर दिया। एल्विश पर कीर्ति को चीट करने का आरोप लगा था। हालांकि, बाद में कीर्ति ने क्लियर किया कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Release Date: 'पुष्पा 2' पर मंडराएगा 'स्त्री 2' का आतंक, राजकुमार राव की फिल्म की रिलीज डेट फाइनल