विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav के फैंस ने दिव्यांका त्रिपाठी के साथ किया गाली-गलौच? एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Published: Tue, 22 Jul 2025 03:39 PM (IST)

टीवी की सबसे फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया बीते दिनों कलर्स के कुकिंग शो लाफ्टर शेफ 2 में खास मेहमान ...और पढ़ें

दिव्यांका त्रिपाठी ने एल्विश के फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब/ फोटो- Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी ने एल्विश के फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. एल्विश यादव के फैंस ने दिव्यांका के लिए किया अभद्र भाषा का उपयोग
  2. ये है मोहब्बतें एक्ट्रेस ने एल्विश की आर्मी को दिया मुंहतोड़ जवाब
  3. लाफ्टर शेफ 2 में दिव्यांका त्रिपाठी को हो गई थी नाम में कंफ्यूजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लाफ्टर शेफ का सीजन 2 अपने फाइनल में पहुंच चुका है। इस हफ्ते शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसमें करण-एल्विश और अली गोनी-रीम शेख में से कौन सेकंड सीजन का विनर बनेगा, इसका फैसला हो जाएगा। बीते रविवार को इस शो सेमी फिनाले था, जहां सितारों की हेल्प करने के लिए टीवी की फेमस बहुएं पहुंची थीं। 

ईशा मालवीय को देखकर जहां अभिषेक और समर्थ के तोते उड़ गए थे, तो वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने एल्विश यादव से हाथ मिलाते वक्त उन्हें  नहीं पहचाना। ये है मोहब्बतें एक्ट्रेस की ये बात एल्विश के फैंस को चुभ गई और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने एल्विश यादव की आर्मी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 'कर्मा' की बात की है। 

एल्विश यादव के फैंस के सामने चुप नहीं रहीं दिव्यांका

दरअसल रविवार को ऑनएयर हुए एपिसोड में जब दिव्यांका त्रिपाठी एल्विश यादव से हाथ मिला रही थीं, तो वह Youtuber को समर्थ जुरैल समझ बैठीं। उनकी इस बात पर कृष्णा अभिषेक से लेकर भारती सिंह, करण कुंद्रा, अली गोनी सब लोग जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसने लगे। बाद में अभिषेक ने दिव्यांका को एल्विश का नाम बताया। 

यह भी पढ़ें- पहले लगी शराब की लत, फिर बिगड़ा पूरा शरीर..., Divyanka Tripathi के पति को लेनी पड़ी थेरेपी

एल्विश तो ये भूल गए, लेकिन उनके फैंस ने एक्ट्रेस के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया, जिसके बारे में खुद दिव्यांका ने बताया। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं एल्विश यादव के जो सच में फैंस हैं, उनका धन्यवाद करना चाहूंगी कि वह मेरे साथ अच्छे रहे। सच्चे फैंस सबसे पहले अपने आइडल की रिस्पेक्ट को दिमाग में रखते हैं"। 

दिव्यांका ने कर्मा को लेकर कही ये बात 

एल्विश आर्मी के बर्ताव से हर्ट हुईं दिव्यांका त्रिपाठी का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ। उन्होंने आगे लिखा, "ट्रोलर्स को डबल थैंक यू, क्योंकि वह मेरी इंगेजमेंट बढ़ा रहे हैं। आपकी अभद्र भाषा का जवाब मेरे अंदर का सिस्टम आपको और आपके परिवार को दे रहा है। कर्मा! जो अच्छे होते हैं, उन्हें हमेशा ब्लेसिंग मिलती है"। 

वैसे दिव्यांका त्रिपाठी अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिनके लिए एल्विश के फैंस ने अभद्र भाषा का उपयोग किया है। इससे पहले रोडीज के समय पर जब नेहा धूपिया ने अपने गेम के लिए एल्विश यादव को डबल क्रॉस किया था, तो उन्हें भी लोगों ने काफी ट्रोल किया था। हालांकि, एल्विश यादव फैंस को समझाते रहते हैं। 

यह भी पढ़ें- बहुत दुख होता है… Divyanka Tripathi की पॉपुलैरिटी से क्या पति ने खोई पहचान? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।