यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बहुत दुख होता है… Divyanka Tripathi की पॉपुलैरिटी से क्या पति ने खोई पहचान? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने ये है मोहब्बते सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान कयाम की। इसके अलावा भी अभिनेत्री कई अन्य पॉपुलर ...और पढ़ें

HighLights
- दिव्यांका त्रिपाठी टीवी सीरियल्स को लेकर चर्चा में रहती हैं
- एक्ट्रेस ने अपने पति विवेक दहिया के करियर पर बात की
- दिव्यांका को लगता है कि वह अपने पति के करियर में रोड़ा बन गई हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की बेहतरीन एक्ट्रेस का जिक्र होगा, तो दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। 'ये है मोहब्बते' सीरियल में उन्होंने इशिता रमन कुमार भल्ला का रोल निभाया था। इसमें उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने टीवी के कई अन्य पॉपुलर सीरियल्स और शो में काम किया। वहीं, रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में उन्हें देखा गया। इसमें दिव्यांका ने फिनाले स्टंट तक परफॉर्म किया। हालांकि, इस सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी बने थे।
अब एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दिव्यांका ने 8 जुलाई 2016 में टीवी एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) से शादी की। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि दिव्यांका की पॉपुलैरिटी के कारण उनके पति ने अपनी पहचान खो दी है। ज्यादातर लोग उन्हें एक्ट्रेस के पति के तौर पर जानते हैं। आखिरकार अब इस बारे में दिव्यांका ने खुलकर बात की है।
पति की पहचान खोने पर बोलीं दिव्यांका त्रिपाठी
हिंदी रश से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति के करियर पर रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी से कहना चाहती हूं कि मुझे लगता है, मैं विवेक के लिए उसके रास्ते का रोड़ा बना गई हूं। जब हम साथ होते हैं, तो लोग मुझे देख रहे होते हैं और एक बंदा नजरअंदाज हो रहा होता है। अगर वो अकेले आए होते इंडस्ट्री में जो कि आए ही थे, उससे पहले वो नजर भी आ रहे थे और उनकी पहचान भी थी।'

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Divyanka Tripathi ने टीवी और OTT में बताया अंतर, बोलीं- 'जिम्मेदारियां बहुत ज्यादा होती हैं'
टीवी एक्ट्रेस ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'मेरे से शादी होने के बाद वह परछाई हो गए हैं। यह बात पत्नी के तौर पर मेरे लिए काफी दुखद है। अभिनेत्री के तौर पर भी मैं चाहूंगी कि मेरे साथ जो एक्टर है, वो भी अपने काम और कोशिश के लिए जाना जाए। झलक दिखला जा में उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। इसके अलावा, कई वेब सीरीज और शो में भी उन्होंने शानदार काम किया है। अगर मैं आ जाती हूं तो वो परछाई बन जाते हैं, लेकिन लोगों में वो इंसानियत क्यों नहीं है किसी के संघर्ष को सही से देखे और उसकी तारीफ करें।'
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
दिव्यांका का कहना है कि उन दोनों के रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है, क्योंकि उन दोनों के बीच अच्छी समझ है। इस वजह से उनके बीच ऐसी बातें मायने नहीं रखती है।
ये भी पढ़ें- Divyanka Tripathi के ऑनस्क्रीन बेटे ने कर ली गुपचुप सगाई, करण पटेल ने कहा- रजिया गुंडों में फंस गई