यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Divyanka Tripathi के ऑनस्क्रीन बेटे ने कर ली गुपचुप सगाई, करण पटेल ने कहा- रजिया गुंडों में फंस गई
अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) ने गर्लफ्रेंड संग सगाई कर ली है। इस दौरान की फोटोज भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इतना ही नहीं उन्होंने होने वाल ...और पढ़ें

HighLights
- दिव्यांका-करण के ऑनस्क्रीन बेटे की हुई सगाई
- एकता कपूर के शो में निभाई थी अहम भूमिका
- कौन हैं अभिषेक वर्मा की होने वाली दुल्हनियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक वर्मा टीवी के पॉपुलर सीरियल ये है मोहब्बतें में नजर आ चुके हैं। इसमें उन्होंने ‘आदि’ के किरदार की भूमिका निभाई थी। इन दिनों अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से 28 नवंबर यानी गुरुवार के दिन सगई कर ली है।
ये है मोहब्बतें में अभिषेक ने दिव्यांका त्रिपाठी के बेटे का रोल प्ले किया। असल जिंदगी में उन्होंने सगाई कर ली है। इस नए सफर को शुरू करने की जानकारी उन्होंने फैंस के साथ दी। साथ ही, इदीत्री गोयल संग अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए स्पेशल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को सपनों की शहजादी का नाम दिया है।
ये भी पढ़ें- Anupamaa: 'दिखा दिया असली चेहरा,' Rupali Ganguly के लीगल नोटिस पर सौतेली बेटी ने किया पलटवार
कैप्शन में बताया मंगेतर को पत्नी
अभिषेक ने अपनी मंगेतर इदीत्री संग सगाई की खूबसूरत फोटोज शेयर की। जिसमें देखा जा सकता है कि इदीत्री ने डार्क कलर का वेलवेट लहंगा पहना हुआ है। वहीं, अभिषेक ने ब्लैक कलर की आउटफिट कैरी की है। अभिषेक वर्मा जल्द ही अपनी मंगेतर संग शादी करने वाले हैं।
.jpeg)
फिलहाल फैंस उन्हें सगाई की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी गुपचुप सगाई को लेकर थोड़ा हैरान भी हैं। दरअसल, कपल ने डेटिंग की खबर को बिल्कुल सीक्रेट रखा था। खैर, अब उन्होंने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर कर दिया है।
खबरें और भी
ये हैं मोहब्बतें में निभाया था ये किरदार
अभिषेक वर्मा टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो CID से की थी। वह इस शो के एक एपिसोड में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'लव बाय चांस', बड़ी दूर से आए हैं, लाल इश्क जैसे शोज में काम किया। उन्हें उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक एकता कपूर के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' से मिला, जहां उन्होंने 'आदित्य रमन कुमार भल्ला' का किरदार अदा किया था। अनीता हसनंदानी और करण पटेल उनके माता-पिता बने थे और दिव्यांका ने उनकी एडॉप्टेड मां का किरदार निभाया था। अभिषेक वर्मा का नाम उनकी को-स्टार और ऑनस्क्रीन सिस्टर अदिति भाटिया से जुड़ चुका है।