Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tunisha Sharma की मौत के बाद PTSD के शिकार हो गए थे Sheezan Khan, फलक नाज ने बताया- कैसी हो गई थी हालत

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 05:47 PM (IST)

    Falaq Naaz On Sheezan Khan बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं एक्ट्रेस फलक नाज ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि तुनिषा शर्मा के निधन के बाद उनके भाई ...और पढ़ें

    Tunisha Sharma की मौत के बाद सदमें में चले गए थे शीजान खान। Photo-Instagram
    Tunisha Sharma की मौत के बाद सदमें में चले गए थे शीजान खान। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Falaq Naaz On Sheezan Khan: फलक नाज छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं। कुछ महीने पहले वह तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले को लेकर काफी लाइमलाइट में रही थीं और वह कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का भी हिस्सा रहीं। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में फलक ने खुलासा किया है कि तुनिषा के सुसाइड के बाद उनके भाई शीजान खान (Sheezan Khan) की क्या हालत हो गई थी। 

    शीजान खान हाल ही में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) में नजर आए, जो अब शो से मेडिकल रीजंस की वजह से बाहर हो चुके हैं। अब फलक नाज ने बताया कि तुनिषा के निधन के बाद शीजान पीटीएसडी यानी पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से गुजर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: 'मैं स्टंट नहीं हारा', शीजान खान ने बताया कि उन्हें किस वजह से शो से बाहर किया गया

    PTSD से गुजर रहे थे शीजान खान

    फलक नाज ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने और उनकी फैमिली ने जेल से रिहा होने के बाद शीजान को PTSD से कैसे बाहर निकाला। बकौल फलक,

    मैं बहुत क्लियर थी कि मुझे उसे सोशल मीडिया से दूर रखना है। मैंने उसे कई हफ्तों तक मोबाइल नहीं दिया। मैंने उसे बाहर जाने से भी मना कर दिया था। दो महीने में जो कुछ भी बाहर हुआ, अगर वह देखेगा तो बहुत बुरी तरह टूटेगा, क्योंकि ऑनलाइन चीजें सही नहीं थीं।

    मेंटल हेल्थ बहुत बिगड़ चुकी थी। डॉक्टर की हेल्प ली। शीजान की बहुत सारी काउंसलिंग हुई। वह दवाइयों पर भी रहा है। ये चीजें हुईं, लेकिन हमारा फैमिली सपोर्ट सिस्टम स्ट्रॉन्ग है, वो इस कठिन समय में काम आया।

    शीजान की जिंदगी को लेकर डर गई थीं फलक नाज

    फलक नाज ने आगे बताया कि उस घटना के बाद उन्हें शीजान खान की जिंदगी के बारे में सोच कर डर लगता था। एक्ट्रेस ने कहा, 

    मैं बहुत बहुत डर गई थी। ये भी एक रीजन था कि मैंने उसके सोशल मीडिया बंद करा दिए थे। मैं उसे जिम भी नहीं भेज रही थी। जो दो-तीन महीने उसे बाहर निकालने में लगा, उस वक्त मैंने कुछ फील ही नहीं किया। मेरा फोकस उसको बाहर निकालना था और जब वह आया, तब रियलिटी हिट हुआ। मैं बहुत ज्यादा डर गई थी और बहुत सी चीजों से डर गई थी। 

    बता दें कि शीजान खान की को-स्टार तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शीजान और तुनिषा रिलेशनशिप में थे। निधन से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था। तुनिषा की मौत के बाद शीजान को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। करीब 2 महीने बाद उन्हें जेल से रिहाई मिली थी।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: शिव ठाकरे- ऐश्वर्या शर्मा को मेकर्स ने बचाया, नो-एविक्शन पर शीजान खान ने कही ये बात