Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: शिव ठाकरे- ऐश्वर्या शर्मा को मेकर्स ने बचाया, नो-एविक्शन पर शीजान खान ने कही ये बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 11:04 AM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 में बीते हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा और सौंदस मौफाकिर के बीच एलिमिनेशन टास्क हुआ था। दोनों को इस टास्क में पानी और ...और पढ़ें

    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Instagram Images
    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Instagram Images

    नई दिल्ली, जेएनएन। खतरों के खिलाड़ी 13 अपने दिलचस्प कॉन्सेप्ट और रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट के लिए दर्शकों का ध्यान खींचता है। शो का हर सीजन कुछ नया लेकर आता है। इसके साथ ही केकेके 13 में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी भी एंटरटेनमेंट में कोई कमी नहीं छोड़ते।

    खतरों के खिलाड़ी 13 को हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ गई थी। दर्शकों ने मेकर्स पर लगातार नो-एलिमिनेशन को लेकर गुस्सा जाहिर किया था। वहीं, इस पर अब शीजान खान ने बात की है।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: इस बार हुआ ऐसा एविक्शन कि भड़के लोग, रोहित शेट्टी के शो पर लगाए गंभीर आरोप

    टास्क न करने पर भी बचीं ऐश्वर्या

    खतरों के खिलाड़ी 13 में बीते हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा और सौंदस मौफाकिर के बीच एलिमिनेशन टास्क हुआ था। दोनों को इस टास्क में पानी और आग से जुड़ा स्टंट करना था। सौंदस मौफाकिर ने टास्क को पूरा करने में पूरी जान लगा दी थी और बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। वहीं, ऐश्वर्या शर्मा चंद मिनटों में हिम्मत हार गई थीं और टास्क एबॉर्ट कर दिया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    शिव ठाकरे भी एलिमिनेशन से बचे

    खतरों के खिलाड़ी 13 से जब बाहर जाने वाले खिलाड़ी की घोषणा करने की बारी आई तो होस्ट रोहित शेट्टी ने एनाउंस किया कि इस हफ्ते नो- एलिमिनेशन वीक है। इसके साथ ही सौंदस मौफाकिर और ऐश्वर्या शर्मा दोनों ही बच गए। हालांकि, रोहित शेट्टी ने ऐश्वर्या शर्मा को उनके रवैये के लिए फटकार भी लगाई थी। खतरों के खिलाड़ी 13 में इससे पहले वाले हफ्ते में शिव ठाकरे एलिमिनेट हुए थे। उन्हें भी बाहर जाने से बचा लिया गया था। रोहित शेट्टी उस दौरान भी नो-एलिमिनेशन वीक की घोषणा कर दी थी। शो में हुए इन नो- एलिमिनेशन पर शीजान खान ने पिंकविला संग बात की।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: जीतने के करीब पहुंचकर हारा ये मजबूत खिलाड़ी, इस बार नहीं चला नो-एविक्शन गेम

    क्या बोले शीजान खान ?

    एक्टर से पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या शर्मा और  शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी 13 में एलिमिनेशन का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि दोनों ही चैनल के पॉपुलर चेहरे हैं ? इस पर जवाब देते हुए शीजान खान ने कहा- "हो सकता है।" बता दें कि शीजान खान अब केकेके 13 का हिस्सा नहीं हैं। 17 सितंबर को हुए एविक्शन के दौरान वो अर्जित तनेजा से टास्क हार गए। इसके साथ ही उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। 

    खबरें और भी