Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: चंद्रमा पर विराजमान हुए ऋत्विक धनजानी के बप्पा, क्रिएटिविटी देख हैरान हुए फैंस

    Updated: Mon, 18 Sep 2023 12:18 PM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2023 गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल मुंबई में धूमधाम से मनया जाता है। सितारों में इस त्योहार को लेकर धूम मची रहती है। सिर्फ बड़े पर्द ...और पढ़ें

    Rithvik Dhanjani made Eco friendly Lord Ganesha Idol
    Rithvik Dhanjani made Eco friendly Lord Ganesha Idol

    HighLights

    1. 19 सिंतबर को है गणेश चतुर्थी
    2. ऋत्विक धनजानी ने बनाई बप्पा की ईको फ्रेंडली मूर्ति
    3. एक्टर की क्रिएटिविटी आई फैंस को पसंद

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का त्योहार नजदीक है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों में इस फेस्टिवल को लेकर एक क्रेज बना रहता है। चाहे बॉलीवुड हो या टीवी जगत के सितारे, हर कोई इस त्योहार को धूमधाम से मनाता है। वह बप्पा को अपने घर में विराजमान कराते हैं। वहीं, कई सितारे खुद बप्पा की ईको-फ्रेंडली मूर्ति बनाते हैं।

    ऋत्विक ने बनाई 'बप्पा' की मूर्ति

    टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर ऋत्विक धंजानी (Rithvik Dhanjani) इस त्योहार को बड़े ही चाव और गर्व के साथ मनाते हैं। उन्हें गणेश उत्सव पसंद। पिछली बार उन्होंने घर पर ही बप्पा की मूर्ति बनाई थी। इस बार भी एक्टर ने ऐसा ही किया। ऋत्विक ने क्ले से भगवान गणेश की छोटी सी मूर्ति बनाई है।

    एक्टर की क्रिएटिविटी ने किया फैंस को इम्प्रेस

    ऋत्विक ने तीन दिन पहले मूर्ति बनाना शुरू किया था। तब उन्होंने करण वाही और बाकी फ्रेंड्स के साथ मूर्ति बनाने का शुरुआती वीडियो शेयर किया था। अब जब गणपति बप्पा के लुक को क्ले पर उन्होंने अपने हाथों से बना लिया है, तो इसका फाइनल वीडियो भी शेयर किया है। ऋत्विक की क्रिएटविटी ने फैंस को आश्चर्यचकित और काफी इम्प्रेस किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rithvik D (@rithvik_d)

    चंद्रमा पर विराजमान हुए बप्पा

    ऋत्विक धनजानी ने जो मूर्ति बनाई है, वह कुछ अलग और हटकर स्टाइल में है। उनके बप्पा चंद्रमा पर विराजमान हैं। मूर्ति में बप्पा को इस तरह दिखाने का ऋित्विक का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया है। उनके सिलेब्रिटी फ्रेंड्स से लेकर आम लोगों तक ने काफी तारीफ की है।

    खबरें और भी

    किश्वर मर्चेंट ने कमेंट किया, ''कितना क्यूट है, निरवार मून की तरह होगा।'' इसके जवाब में ऋत्विक ने हां कहा। वहीं, एक फैन ने कमेंट किया, ''अमेजिंग। स्पीचलेस। गणपति बप्पा मोर्या।''

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: ऋत्विक धनजानी और करण वाही ने बनाई बप्पा की मूर्ति, फैंस को याद आईं आशा नेगी