Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: जद हदीद की हरकत देख आग बबूला हुए फैंस, आकांक्षा पुरी को अनकंफर्टेबल फील कराने पर हुए ट्रोल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 12:49 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इस महीने से शुरू हो चुका है। 17 जून से शुरू हुए शो को ओटीटी पर की लोग देख रहे हैं। इस शो में जद और मनीषा रा ...और पढ़ें

    File Photo of Jad Hadid and Akanksha Puri
    File Photo of Jad Hadid and Akanksha Puri

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 में जद की हरकत पर फूटा लोगों का गुस्सा
    2. आकांक्षा को खींचने का तरीका नहीं आया लोगों को पसंद
    3. सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए जद हदीद

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में मॉडल जद हदीद (Jad Hadid) के इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चे हैं। मनीषा रानी (Manisha Rani) के साथ फैंस को उनकी जोड़ी पसंद आ रही है। जद को अब तक लोगों का बेशुमार प्यार मिलता रहा है, लेकिन अब वह फैंस को नाराज कर रहे हैं। जद का आकांक्षा के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का उन पर गुस्सा फूट पड़ा है।

    इस हफ्ते की शुरुआत में लाइव फीड के दौरान जद को आकांक्षा को कुछ इस तरह छूते हुए देखा गया, जिससे वह अनकंफर्टेबल हो गईं। इस क्लिप को देखकर लोग उन्हें बुरी तरह लताड़ रहे हैं। वीडियो को इस हफ्त के लाइव फीड से लिया गया है।

    जद की इस हरकत से अनकंफर्टेबल हुईं आकांक्षा

    इसमें देखा जा सकता है कि आकांक्षा और जद बाकी लोगों के साथ गार्डन एरिया में हैं। दोनों आपस में बात कर रहे हैं कि अचानक जद उन्हें कमर से पकड़ कर जोर से अपनी ओर खींचते हैं। आकांक्षा, जद के अचानक यूं छूने से अनकंफर्टेबल सी नजर आती हैं, और खुद को छुड़ाने की कोशिश करती हैं। इसके बाद वह जद को उन्हें ऐसे छूने के लिए मना भी करती हैं।

    आकांक्षा, जद से कहती हैं कि वह ऐसा न करें। जब जद पूछते हैं क्यों, तो वह कहती हैं,'पता नहीं, मुझे छूना इतना पसंद नहीं है।' जद ने फिर उनके चेहरे को देखा।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝕣ꫀꪖꪶⅈ𝕥ꪗ 𝕥ꪖᦔ𝕜ꪖ (@reality__tadka)

    जद की हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा

    जद हदीद ऐसा करेंगे, इसकी तो शायद किसी को उम्मीद ही नहीं रही होगी। अब जब वीडियो वायरल हो रहा है, तो लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। एक ने लिखा, 'आप किसी को उसकी मर्जी के बगैर कैसे छू सकते हैं। जद तो आकांक्षा के पीछे कुछ ज्यादा ही पागल है, बल्कि वह तो सबके साथ फ्लर्ट करता है।'

    खबरें और भी

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा आकांक्षा तुमने उसे वहीं रोक दिया।' एक ने लिखा, 'जद हदीद एक ढोंगी और अनपढ़ की तरह क्यों करता है? आकांशा पुरी और जिया शंकर जैसी लड़कियों को कुछ सीमाएं तय करने की जरूरत है।'