Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: TV एक्टर करण वाही ने शिवलिंग के साथ बनाया इतना सुंदर 'गणपति बप्पा', देख मुरीद हुए फैंस

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 06:59 PM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2023 पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के ...और पढ़ें

    Karan Wahi ने बनाई बप्पा की मूर्ति। Photo- Instagram
    Karan Wahi ने बनाई बप्पा की मूर्ति। Photo- Instagram

    HighLights

    1. टीवी एक्टर करण वाही ने बनाई खूबसूरत बप्पा की मूर्ति
    2. करण वाही ने बनाई इकोफ्रेंडली बप्पा की मूर्ति
    3. करण वाही द्वारा बनाए मूर्ति को पसंद कर रहे फैंस

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ganesh Chaturthi 2023: पूरे देश में गणेश महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम जनता से सेलिब्रिटीज तक ने अपने घर में एक से बढ़कर एक गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की। वहीं, कुछ सेलेब्स ने अपने हाथों से इकोफ्रेंडली बप्पा की मूर्ति बनाई। टीवी एक्टर करण वाही (Karan Wahi) की क्रिएटविटी की तो फैंस मुरीद हो गए हैं। आइए, आपको दिखाते हैं उनके द्वारा बनाई गई गणपति बप्पा की मूर्ति।

    'दिल मिल गए' सीरियल से घर-घर मशहूर हुए करण वाही हर साल बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं। यही नहीं, वह हर साल गणपति बप्पा की मूर्ति अपने हाथों से बनाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: चंद्रमा पर विराजमान हुए ऋत्विक धनजानी के बप्पा, क्रिएटिविटी देख हैरान हुए फैंस

    करण वाही ने बनाई बप्पा की मूर्ति

    अभिनेता करण वाही ने क्ले से बप्पा की मूर्ति बनाई है। उन्होंने गणपति के साथ-साथ एक शिवलिंग भी बनाया है, जो बहुत ही खूबसूरत है। एक्टर ने हैंडमेड गणपति बप्पा का वीडियो शेयर कर अपना आर्ट दिखाया है। मूर्ति इतनी खूबसूरत है कि फैंस भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Wahi (@karanwahi)

    इस वीडियो को शेयर करते हुए करण वाही ने कैप्शन में लिखा है, "गणपति बप्पा मोर्या। उन्हें जीवन में लाने का एक और साल। यह त्योहार हमारी जिंदगी में खुशियों का एक और साल लेकर आया है। पर्यावरण को अनुकूल बनाना सिर्फ पृथ्वी के लिए ही नहीं, बल्कि उनके साथ वहां रहने की प्रक्रिया का अनुभव करना भी है।"

    करण वाही की क्रिएटिविटी के मुरीद हुए फैंस

    करण वाही के द्वारा बनाई गई गणपति बप्पा की मूर्ति को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने कमेंट में हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया है। शार्दुल पंडित और खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) ने भी करण की क्रिएटिविटी को पसंद किया है। फैंस करण की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

    खबरें और भी

    करण वाही का करियर

    करण वाही टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म 'दावत-ए-इश्क' और 'हेट स्टोरी 4' जैसी फिल्मों में काम किया है। बात करें टीवी शोज की तो उन्होंने 'रेमिक्स', 'कसम से', 'मेरे घर आई एक नन्ही परी', 'दिल मिल गए', 'बात हमारी पक्की है', 'झलक दिखला जा 5', 'नच बलिये 6', 'खतरों के खिलाड़ी 8' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: गणपति के परम भक्त हैं ये सितारे, अपने हाथों से बनाते हैं इको फ्रेंडली बप्पा की मूर्ति