Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gauhar Khan Son Face: गौहर खान ने रमजान में रिवील किया बेटे का चेहरा, यूजर बोले- 'ये तो छोटी गौहर है'

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 06:50 PM (IST)

    गौहर खान (Gauhar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) ने अपने बेटे जेहान दरबार के चेहरे से पर्दा उठा ही दिया है। गुरुवार शाम कपल ने जेहान दरबार को फैंस स ...और पढ़ें

    गौहर खान और जैद दरबार (Photo Credit Instagram)
    गौहर खान और जैद दरबार (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. गौहर खान ने फैंस को दिखाया बेटे का चेहरा
    2. बीते साल मई में मां बनी थीं गौहर खान
    3. फैमिली के साथ मक्का-मदीना पहुंचीं एक्ट्रेस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  टीवी एक्ट्रेस  गौहर खान (Gauhar Khan)  ने बीते साल 10 मई में बेटे जेहान को जन्म दिया था। मां बनने के 10 महीने बाद अब गौहर खान और जैद दरबार (Zaid Darbar) ने अपने लाडले का फेस रिवील किया है।

    रमजान के महीने में गौहर ने अपने बेटे और पति के साथ मक्का-मदीना पहुंची है। इस पाक जगह पर कपल ने बेटे जेहान को फैंस से मिलवाया।

    यह भी पढ़ें- रमजान में पूरा हुआ Gauahar Khan का ये बड़ा ख्वाब, बेटे के साथ पहला उमराह करने मदीना गईं एक्ट्रेस

    मदीना में रिवील किया फेस

    गौहर खान  (Gauhar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) ने आखिरकार अपने लाडले के चेहरे से पर्दा उठा ही दिया है। गुरुवार शाम कपल ने जेहान दरबार को फैंस से मिलवाया और इस खास मिलन को इस कपल ने मक्का मदीना को चुना। गौहर और जैद बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस शेयक करते हुए कैप्शन में लिखा- बस अपने छोटे राजकुमार को सर्वशक्तिमान के घर से दुनिया को पहला सलाम देना चाहता था ! क्या वह हमारे सनशाइन से प्रसन्न होंगे।

    आमीन हमारा जेहान। उनके लिए निरंतर सकारात्मकता, प्यार और आशीर्वाद का अनुरोध। ढेर सारा प्यार।  सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें, दुनियाभर में रहने वाले मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए मक्का मदीना बेहद पवित्र जगह है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

    फैंस कर रहे हैं तारीफ

    इस कपल के बेटे की क्यूटनेस से फैंस दीवाने हो रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। एक यूजर ने लिखा, मैडम एकदम आपके जैसा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो छोटी गौहर खान है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो जैद दरबार की कॉपी है।

    खबरें और भी

    पूरा हुआ गौहर का सपना

    बता दें, गौहर खान ने हर साल की तरह इस साल भी रोजे रखे हैं। इस साल उनके लिए रमजान पहले से ज्यादा खास है, क्योंकि वह अपने बेटे जेहान के साथ पहली बार मदीना पहुंची हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका एक सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया है। उनका ये सपना बेटे और पति के साथ रमजान में मक्का-मदीना आने का था जो पूरा हो चुका है।

    यह भी पढ़ें-  Bigg Boss के घर में फैशन क्वीन बनी थी ये हसीनाएं, हिना ने नहीं रिपीट किया था एक भी कपड़ा