Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दुखी ही रहना...', Gaurav Khanna की पत्नी आकांक्षा चमोला ने श्री श्री रवि शंकर से ट्रोलिंग को लेकर मांगी सलाह

    Updated: Thu, 28 May 2026 08:04 PM (IST)

    गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने श्री श्री रवि शंकर से अपनी ट्रोलिंग को लेकर सलाह मांगी। ...और पढ़ें

    आकांक्षा चमोला ने ट्रोलिंग को लेकर मांगी सलाह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    आकांक्षा चमोला ने ट्रोलिंग को लेकर मांगी सलाह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपमा एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) कभी अपने डांस तो कभी पब्लिकली हंसने को लेकर ट्रोल होती रहती हैं।

    हाल ही में आकांक्षा चमोला आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर (Sri Sri Ravi Shankar) के सत्संग में गईं जहां उन्होंने अपनी ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया।

    ट्रोलिंग पर बोलीं आकांक्षा

    सोशल मीडिया पर आकांक्षा चमोला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में वह गुरुदेव से अपना परिचय देने के बाद ट्रोलिंग से निपटने से जुड़ी सलाह मांगती दिखीं। उन्होंने कहा, "मेरी इंडस्ट्री में ऐसा हो रहा है कि हम कुछ भी करते हैं तो पब्लिक हमारे ऊपर बहुत ज्यादा जजमेंट पास कर देती है। मैं बहुत ज्यादा खुश और बबली होने की दोषी हूं। आप अपने प्रोग्राम में यही बोलते हैं कि आप हमेशा खुश रहो, हमेशा मस्ती में रहो और हमेशा खिलखिलाते रहो। लेकिन जब मैं यह करती हूं तो लोग उस पर ओफेंड होने लगे हैं।"

    ट्रोलिंग से पड़ता है फर्क

    आकांक्षा चमोला ने आगे कहा, "लोगों को लगता है कि यार ये इतनी खुश क्यों है? यह नाचती क्यों रहती है? यह हमेशा एन्जॉय क्यों करती है? तो मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या दुखी ही रहना ट्रेंड हो गया है आज के जमाने में? तो क्या मुझे हर जगह जाकर थोड़ा सीरियस और मैच्योर बिहेव करना चाहिए ताकि लोग मुझे एक्सेप्ट करें।" आकांक्षा चमोला की बात सुनते ही श्री श्री रवि शंकर ने उन्हें सलाह दी कि लोग उन्हें एक्सेप्ट करे या नहीं करे, उन्हें इससे क्या फर्क पड़ता है।

    तब आकांक्षा ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। रवि शंकर जी ने कहा, "फर्क पड़ रहा है ना। तो अपनी मस्ती में रहो ना फिर। वो गाना है ना- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।'" आकांक्षा चमोला ने कहा कि उन्हें गुरु जी से यही सुनना था।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'बार डांसर ये...'अब फरहाना भट्ट के फैंस ने Gaurav Khanna की पत्नी को किया ट्रोल, वायरल हुआ डांस

    रवि शंकर ने दी आकांक्षा को सलाह

    आगे रवि शंकर जी ने कहा, "फिर भी मैं आपको एक बात बताऊंगा। कई बार हमारी खुशी लोग समझ नहीं पाते हैं। फिर हमें क्या करना चाहिए। तो थोड़ा सा कंट्रोल करके उन्हें दिखाना चाहिए। पूरा दिखाने की जरूरत नहीं है। आपने एक कहानी सुनी है ना, गंगा जी मतलब गंगा नॉलेज। गंगा का सिंबल ज्ञान है। तो जब गंगा धरती पर उतरीं तो लोग उन्हें संभाल नहीं पाते। तो शिवजी ने उन्हें अपनी जटा में बांधकर हल्की सी धारा छोड़ी है। तो इसी तरह तुम जहां पर जितने लोग समझते हैं उस हिसाब से थोड़ा से दिखाओ और बाकी सब अपने में बनाए रखो।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मेरी और उसकी उम्र में अंतर...'Gaurav Khanna संग डिवोर्स रूमर्स पर बोलीं पत्नी आकांक्षा चमोला