विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टंट करते हुए घायल हुए ये टीवी अभिनेता, कर रहे हैं बेड रेस्ट!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 22 Nov 2014 09:23 AM (IST)

गौतम रोडे एक नए शो 'महाकुंभ' की शूटिंग कर रहे हैं और हाल ही में सुनने में आया था कि एक खतरनाक स्टंट करने के दौरान वो घायल हो गए। गौतम को 28 फुट की ऊंचाई से छलांग लगानी थी। इस स्टंट को करते वक्त उनकी कमर, पांव और ठोड़ी

News Article Hero Image

मुंबई। गौतम रोडे एक नए शो 'महाकुंभ' की शूटिंग कर रहे हैं और हाल ही में सुनने में आया था कि एक खतरनाक स्टंट करने के दौरान वो घायल हो गए। गौतम को 28 फुट की ऊंचाई से छलांग लगानी थी। इस स्टंट को करते वक्त उनकी कमर, पांव और ठोड़ी में चोट लग गई। उन्हें करीब 8 टांके लगाए गए हैं।

हाल ही में इस स्टंट के दौरान शूट का वीडियो भी सामने आई है जिसमें गौतम छलांग लगाते नज़र आ रहे हैं। उनके छलांग लगाते ही सेट पर अफरातफरी मच जाती है। अभिनेता को कोई गंभीर चोट तो नहीं आई है, फिर भी वो बेड रेस्ट पर हैं।

उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर पर लिखा था, 'बेहतर हो रहा हूं....आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। जल्द ही वापस आऊंगा।'

पढ़ेंः टीवी पर इस तरह के दृश्य को पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

पढ़ेंः अर्पिता के रिसेप्शन में पहुंची बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां!