यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह एक दूसरे को किया अनफॉलो! क्या नील भट्ट हैं वजह?
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin गुम है किसी के प्यार में इन दिनों खबरों में छाया हुआ है। हाल ही में पता चला कि नील भट्ट की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा और शो की ...और पढ़ें

HighLights
- आयशा-ऐश्वर्या में हुआ झगड़ा ?
- एक-दूसरे को किया अनफॉलो
- क्या नील भट्ट बने हैं कारण
नई दिल्ली, जेएनएन।Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक गुम है किसी के प्यार में इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। एक तरफ तो शो में 20 साल का लीप आ रहा है। इस वजह से नील भट्ट और आयशा सिंह शो को अलविदा कह रहे हैं क्योंकि वो बड़ी उम्र वाला किरदार नहीं निभाना चाहते थे इसलिए शो को अलविदा कह रहे हैं। हालांकि कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि ये दोनों फीस बढ़वाना चाहते थे जिसके चलते ये शो छोड़ रहे हैं।
आयशा-ऐश्वर्या में हुआ झगड़ा
गुम है किसी के प्यार में के सेट पर नील भट्ट और ऐश्वर्या के दिल मिले और दोनों में प्यार हो गया। इनके अफेयर की किसी को भनक भी नहीं लगी और जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। शो के सेट से ये खबर आती रही कि आयशा और ऐश्वर्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं रहा, दोनों के बीच इस बात को लेकर तनाव रहा कि शो की लीड एक्ट्रेस कौन है।

एक-दूसरे को किया अनफॉलो
ऐश्वर्या और आयशा अपनी दुश्मनी में एक कदम आगे निकल चुकी हैं और दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इन दोनों के बीच कैट फाइट की वजह जो भी हो लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर काफी चर्चा में है कि दोनों नील भट्ट को तो फॉलो करती हैं, लेकिन एक दूसरे को नहीं।
नील की वजह से हुआ झगड़ा?
हालांकि एक यूजर का दावा है कि साल 2021 से ही ऐश्वर्या और आयशा एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। अब इसके झगड़े की वजह क्या है ये तो नहीं पता। इसके अलावा खबर ये भी है कि नील और हर्षद भी एक सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं।
खबरें और भी
लेटेस्ट ट्रैक के अनुसार आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी को गिरफ्तार करने पुलिस चव्हाण हाउस आती है। पुलिस के आते ही परिवार को पता चलता है कि पाखी ने बैंक से लोन लिया था और अभी तक उसे चुकाया नहीं है।