Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gufi Paintal Passes Away: महाभारत के 'मामा शकुनि' के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, इन सेलेब्स ने जताया शोक

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 01:52 PM (IST)

    Gufi Paintal Passes Away माइथोलॉजिकल ड्रामा सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का आइकॉनिक किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। एक्टर के ज ...और पढ़ें

    Mahabharat Actor Gufi Paintal Passes Away, Twitter
    Mahabharat Actor Gufi Paintal Passes Away, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gufi Paintal Passes Away: महाभारत के मामा शकुनि का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल की बीमारी के कारण उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 5 जून को 78 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

    गूफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्म में काम किया, लेकिन जो पहचान उन्हें महाभारत ने दिलाई वो कोई और ना कर पाया। एक्टर के निधन पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    निमरत कौर ने शेयर किया पोस्ट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए गूफी पेंटल की एक तस्वीर शेयर की। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, "हमारे बचपन के दिनों से कभी ना भूलने वाले शकुनी मामा … भारतीय सिनेमा जगत में शानदार योगदान देने वाले। आपके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं, भगवान उन्हें शक्ति दे। आपकी आत्मा को शांति मिले गूफी पेंटल जी।"

    हितेन पेंटल ने दी जानकारी

    गूफी पेंटल के रिश्तेदार और एक्टर हितेन पेंटल ने एक्टर के निधन की खबर देते हुए लिखा, "हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि गूफी पेंटल (शकुनि मामा) का उनके परिवार के बीच निधन हो गया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले।"

    खबरें और भी

    मनु पंजाबी ने किया रिएक्ट

    पैपराजी वीरल भयानी ने भी गूफी पेंटल के निधन पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। जहां एक्टर के फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा बिग बॉस फेम एक्टर मनु पंजाबी ने भी शोक व्यक्त किया। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने गूफी पेंटल की आत्मा की शांति की कामना की।

    किन सीरियल्स में किया काम ?

    गूफी पेंटल के वर्क फ्रंट की बात करें तो महाभारत के अलावा उन्होंने बहादुर शाह जफर, कर्मफल दाता शनि, अकबर बीरबल, द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण और भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप जैसे शोज में काम किया।