Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top News 05 June: महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल का निधन, 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर रिलीज

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 11:48 AM (IST)

    Entertainment Top News 05 June महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। एक्टर पिछले कुछ दिनों से दिल की बीमारी ...और पढ़ें

    Entertainment Top News 05 June, Twitter Images
    Entertainment Top News 05 June, Twitter Images

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के सबसे चर्चित माइथोलॉजिकल ड्रामा महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। एक्टर पिछले कुछ दिनों से दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की बहुचर्चित फिल्म सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल का निधन

    सोमवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। कुछ दिनों पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। एक्टर गूफी पेंटल शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

     

    'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म सत्य प्रेम की कथा टीजर रिलीज के बाद से ही खबरों में बनी हुई है। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार फिल्म भूल भुलैया में नजर आई थी। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री पसंद भी आई थी। वहीं, अब एक बार फिर दोनों सत्यप्रेम की कथा में रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में कार्तिक आर्यन के किरदार का नाम सत्यप्रेम है। वहीं, कियारा आडवाणी, कथा का रोल निभा रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

    सुलोचना लाटकर के निधन पर भावुक हुए स्टार्स

    हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकीं सदाबहार एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का 94 की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उनके पोते पराग लाटकर ने उनके निधन की पुष्टि की। सुलोचना लाटकर ने अधिकतर फिल्मों में मां का किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन की कितनी ही फिल्मों में उन्होंने उनकी मां का रोल किया था। पर्दे पर मां का प्यार न्योछावर करने वालीं सुलोचना लाटकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज ने भी शोक व्यक्त किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...  

    खबरें और भी

    बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल

    बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों मीडियम की फिल्में रिलीज हुईं। इनमें सारा अली खान और विक्की कौशल की 'जरा हटके जरा बचके' से लेकर विन डीजल की 'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' तक शामिल है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया। 2 जून को विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन से लेकर अभी तक टिकट विंडो पर उम्मीद से बेहतर परफॉर्मेंस दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...  

    साउथ एक्टर कोल्लम सुधी की सड़क दुर्घटना में मौत

    मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। 5 जून को मॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और टेलीविजन शख्सियत कोल्लम सुधी का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, 39 वर्षीय कोल्लम सुधी की सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ तीन अन्य एक्टर थे, जो बुरी तरह घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...