यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sulochana Latkar Passes Away: 'मां' सुलोचना लाटकर के निधन पर पसीजा अमिताभ बच्चन का दिल, यह सितारे भी हुए भावुक
Sulochana Latkar Passes Away हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने अभिनय का योगदान देने वालीं सुलोचना लाटकर अब हम सबके बीच नहीं रहीं। रविवार को मुंबई में उनक ...और पढ़ें

HighLights
- 'कटी पतंग', अब दिल्ली दूर नहीं' और 'भगवान परशुराम' जैसी फिल्मों में काम करने वालीं सुलोचना लाटकर का निधन
- सुलोचना लाटकर ने 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
- उनके निधन पर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र देओल सहित कई सितारों ने जताया दुख
नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Reaction on Sulochana Latkar Death: हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकीं सदाबहार एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का 94 की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उनके पोते पराग लाटकर ने उनके निधन की पुष्टि की। सुलोचना लाटकर ने अधिकतर फिल्मों में मां का किरदार निभाया था।
अमिताभ बच्चन की कितनी ही फिल्मों में उन्होंने उनकी मां का रोल किया था। पर्दे पर मां का प्यार न्योछावर करने वालीं सुलोचना लाटकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही बॉलीवुड के तमाम सिलेब्रिटीज ने भी शोक व्यक्त किया है।
बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने जताया दुख
सुलोचना लाटकर को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। पद्मश्री सम्मानित सुलोचना लाटकर ने 1940 में अपने करियर की शुरुआत की थी। दिग्गज एक्ट्रेस ने 300 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।
50-60 के दशक में कई मूवीज में काम करने वालीं सुलोचना लाटकर को आठ मई को दादर के सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पोते पराग ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि 4 जून को शाम करीब साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थीं। उन्हें सांस की नली में संक्रमण था।
खबरें और भी
अमिताभ बच्चन ने जताया दुख
अपनी ऑनस्क्रीन मदर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दुख जताया है। उन्होंने अपने ब्लॉग में सुलोचना लाटकर को याद कर उनके साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने लिखा, 'हमने सिनेमा वर्ल्ड की एक और महान अभिनेत्री- सुलोजना जी को खो दिया...उन्होंने मेरी कई फिल्मों में प्यारी, दुलारी और ख्याल रखने वाली मां का किरदार निभाया था...वह काफी समय से बीमार थीं...और अब वह हम सबको छोड़ कर स्वर्ग सिधार गई हैं।'

अमिताभ ने आगे लिखा, 'मैं उनके परिवार के साथ उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए था...और आखिरकार यह बुरी खबर आ गई! हम दुख की इस घड़ी में सिर्फ प्रार्थना कर सकते हैं।'
धर्मेंद्र देओल भी हुए भावुक
धर्मेंद देओल के साथ सुलोचना लाटकर ने 'आए दिन बहार के' में काम किया था। इस मूवी में उन्होंने धर्मेंद की मां का किरदार निभाया था। इसी तरह कई फिल्मों में वह धर्मेंद्र देओल की मां बन चुकी हैं। उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए धर्मेंद्र ने ट्वीट किया। उन्होंने सुलोचना लाटकर के साथ एक फिल्म के सीन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत याद आएंगी...अनगिनत फिल्मों में...ये मेरी मां थीं।'

इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट शेयर किया, जिसमें लिखा, 'मैं हमेशा उनकी सेहत के बारे में बात करता था...यह दुख की बात है कि वह हम सबके बीच नहीं रहीं...दस्तूर ए दुनिया है दोस्तों...एक दिन सबको चले जाना है...अच्छे इंसान बनकर कुछ इंसानियत के लिए कर लो।'

क्या कहा माधुरी दीक्षित ने
माधुरी दीक्षित ने कहा, 'सुलोचना ताई सिनेमा की ग्रेसफुल और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी फिल्म संगते एइका हमेशा से मेरी फेवरेट फिल्म रहेगी। हर फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस यादगार रही है। मैं उनके साथ की गई बातों को हमेशा याद करूंगी, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। सिनेमा में आपका योदगान हमेशा याद रखा जाएगा।'

रितेश देशमुख ने भी किया शोक व्यक्त
'वेड' में सराहनीय अभिनय करने वाले रितेश देशमुख ने भी सुलोचना लाटकर की डेथ पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मराठी में ट्विट किया, 'सुलोचना दीदी के निधन की खबर बहुत दुखदायी है। हिंदी और मराठी सिनेमा में लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस महान अभिनेत्री को दिल से श्रद्धांजलि।'
सुलोचना दिदी यांच्या निधनाची बातमी अत्यंत दुःखद आहे. मराठीसह हिंदी चित्रसृष्टीतील प्रेक्षकांच्या मनावर राज्य करणाऱ्या या महान अभिनेत्रीला भावपूर्ण श्रद्धांजली. 🙏🏽🙏🏽 pic.twitter.com/15SApfbwo4
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 4, 2023
कब होगा सुलोचना लाटकर का अंतिम संस्कार?
दिग्गज अभिनेत्री रहीं सुलोचना लाटकर का अंतिम संस्कार सोमवार शाम पांच बजे दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा।