Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमिताभ, धर्मेंद्र व दिलीप कुमार की मां की भूमिका निभाने वाली Sulochana Latkar का 94 वर्ष की आयु में निधन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 11:11 PM (IST)

    Sulochana Latkar Death News सुलोचना लाटकर का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

    Sulochana Latkar Death News, सुलोचना लाटकर निधन
    Sulochana Latkar Death News, सुलोचना लाटकर निधन

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sulochana Latkar Death News: बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में नजर आ चुकी सदाबहार फिल्म एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह आयु से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थी और अब उनका निधन हो गया है।

    सुलोचना के निधन की पुष्टि किसने की है?

    सुलोचना का अंतिम संस्कार सोमवार को दादर के स्मशान भूमि में किया जाएगा। उनकी बेटी कंचन घाणेकर ने मां की निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा,

    "मां को स्वास्थ्य संबंधित बीमारी थी और सांस लेने में समस्या हो रही थी।"

    उनका आज शाम 6:00 बजे निधन हो गया है।

    सुलोचना लाटकर को क्या पद्मश्री पुरस्कार से भी किया गया था सम्मानित?

    सुलोचना लाटकर ने 1946 में आई फिल्म से डेब्यू किया था। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने अब दिल्ली दूर नहीं, बंदिनी, देवर, कटी पतंग जैसी फिल्मों में काम किया है। सुलोचना ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और दिलीप कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वह फिल्मों में उनकी मां की भूमिका निभाती थी। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

    सुलोचना लाटकर की मराठी फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रियता कैसी थी?

    सुलोचना लाटकर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता था। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। उन्होंने कई मराठी फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई है। वह हिंदी और मराठी फिल्मों में समान रूप से लोकप्रिय थी। सभी उनके एक्टिंग के दीवाने थे। उनके निधन से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के फैंस में शोक की लहर फैल गई है और कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

    सुलोचना लाटकर ने धर्मेंद्र की मां की भूमिका किस फिल्म में निभाई थी?

    सुलोचना लाटकर ने 1966 में आई फिल्म 'आए दिन बहार के' में धर्मेंद्र की मां की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने 19 साल बाद फिर 1985 में आई फिल्म 'गुलामी' में मां की भूमिका निभाई थी। उनकी फिल्मों के गाने भी काफी पसंद किए जाते थे। फिल्म इंडस्ट्री में उनका बहुत सम्मान किया जाता था। वह कई बार कई बड़े कलाकारों के साथ कई मंचों पर साथ बैठी नजर आती थी।

    खबरें और भी