Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gufi Paintal Death: महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में हुआ निधन

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 11:29 AM (IST)

    Gufi Paintal Death महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थी। एक्टर ...और पढ़ें

    Gufi Paintal, Gufi Paintal Death Photo Credit Instagram
    Gufi Paintal, Gufi Paintal Death Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. दिग्गज कलाकार गूफी पेंटल का निधन
    2. महाभारत में शकुनि के किरदार से हुए लोकप्रिय
    3. शाम 4 बजे मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gufi Paintal Died News: सोमवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं। गूफी पेंटल ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी उल्लेखनीय भूमिकाएं निभायी थीं।

    तीन दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

    शुक्रवार को एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थीं। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने उनकी सेहत के बारे में जाकारी भी दी थी। हितेन ने बताया था कि वेटरन एक्टर पहले से दिल और किडनी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों का वो इलाज करवा रहे हैं। 

    हितेन पटेंल ने शेयर की न्यूज

    एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके भतीजे हितेन ने भी कर दी है। हितेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है- महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। बता दें, एक्टर का पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था।

    आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई में ही होगा। एक हफ्ते पहले गूफी की तबीयत बिगड़ी थी। उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। फिर हालत खराब होने पर उन्हें मुंबई ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। 

    खबरें और भी

    गूफी पेंटल ने कई शो में किया था काम

    गूफी पेंटल के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने 'महाभारत' के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'कर्ण संगिनी', 'जय कन्हैया लाल की' जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी किरदार निभाये, जिनमें 'रफूचक्कर', 'दिल्लगी', 'देस परदेस', 'मैदान-ए-जंग', 'दावा', 'द रिवेंज: गीता मेरा नाम' शामिल हैं।  गूफी ने 1975 में 'रफूचक्कर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।