Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurucharan Singh Missing: लापता होने के बाद CCTV में दिखे TMKOC के सोढ़ी, पीठ पर बैग लादे आए नजर, किडनैपिंग केस दर्ज

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 09:59 AM (IST)

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। उनकी फैमिली उनका पता लगाने की पूरी कोशिश में है। पुलिस भी गुरुचरण सिंह की तलाश ...और पढ़ें

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'रोशन सिंह सोढ़ी' यानी कि गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) के लापता होने के बाद से उनकी फैमिली और फ्रेंड्स चिंतित हैं। एक्टर की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस को एक CCTV फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया है।

    सीसीटीवी में नजर आए गुरुचरण सिंह

    न्यूज एजेंसी एएनआई में आई जानकारी के मुताबिक, IPC की धारा 365 के तहत एफआईआर भी दर्ज हुई है। गुरचरण सिंह की तलाशी और सीसीटीवी फुटेज की तफतीश के लिए टेक्निकल टीम लगाई गई है।

    बता दें कि 50 वर्षीय गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। वह मुंबई जाने के लिए दिल्ली में अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद उनकी कोई खोज खबर नहीं मिली। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि यह गुरुचरण सिंह हैं।

    गुरुचरण के यूं लापता (Gurucharan Singh Missing Case) होने से परिवार परेशान है। उनके फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने भी उनके लिए चिंता जाहिर की है। गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली के पालम में पुलिस कंप्लेन दर्ज कराई है। गुरुचरण सिंह की 22 अप्रैल को 8.30 बजे की फ्लाइट थी। लेकिन वह एयरपोर्ट न जाकर रात करीब 9.14 पर दिल्ली के पालम में नजर आए।

    खबरें और भी

    25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे एक्टर के पिता ने पालम में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन ऑन था, लेकिन बाद में लेकर अब तक स्विच ऑफ है। पुलिस ने जब ट्रांजैक्शन निकलवाए, तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं।

    यह भी पढ़ें: TMKOC: कर्ज में डूबे थे गुरुचरण सिंह, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ ये काम कर रहे थे 'रोशन सोढ़ी'