Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 में लगा हेल्थ कैंप, जिया ने चेक किए बेबिका के दांत, 'कुत्ते' से तुलना पर भड़कीं फलक नाज

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 10:45 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 में इस बार के एपिसोड में घर में हेल्थ कैंप लगा जिसमें सभी अलग-अलग तरह के डॉक्टर बने। इस दौरान खूब मौज मस्ती भी हुई। अभ ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Bebika and Falaq Naaz
    Bigg Boss OTT 2 Bebika and Falaq Naaz

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' में लगी हेल्थ कैंप
    2. हेल्थ कैंप के दौरान कंटेस्टेंटस ने की मस्ती
    3. अभिषेक और एल्विश के हंसी मजाक से लाइट हुआ माहौल

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में इन दिनों खूब बवाल देखने को मिल रहा है। जब से वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश यादव घर में आए हैं, तब से घर का माहौल ही बदल गया है। हाल ही में घर में एक टास्क हुआ, जिसमें सभी को अलग-अलग तरह के डॉक्टर के रोल में देखा गया। दरअसल, बिग बॉस के घर में हेल्थ कैंप लगाया था। इस टास्क में जिया शंकर, अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव को डॉक्टर का रोल प्ले करना था।

    अभिषेक ने एल्विश को बताया दिशाहीन

    तीनों को चार कंटेस्टेंट्स को चुनना था, जिसे वह अपना पेशंट बनाना चाहते हैं। ऐसे में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) उर्फ फुकरा इंसान आंखों के डॉक्टर बने। वहीं, जिया डेंटिस्ट और अविनाश फिजियोथेरेपिस्ट के रोल में नजर आए। अब गेम कुछ ऐसा था कि इन्हें चार कंटेस्टेंट्स को बुलाकर एक का इलाज करना था। अभिषेक ने एल्विश यादव को चुना। उन्होंने कहा कि एल्विश समझ नहीं पा रहे कि, उन्हें क्या करना है, और वह दिशाहीन हैं। वह एल्विश के दिमाग पर स्थिति स्कोप लगाकर कहते हैं कि यह तो खाली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    जिया बनीं बेबिका की डेंटिस्ट

    इसी तरह जिया डेंटिस्ट बनकर बेबिका के दांत चेक करती हैं। वह कहती हैं कि दातों की नहीं, बातों की सड़न दिखाई दी है मुझे।

    एल्विश ने मारा ताना, फलक का चढ़ा पारा

    इस हंसी मजाक के टास्क के बाद घर का माहौल कुछ गर्म हो गया। दरअसल, एल्विश ने फलक, जिया और जैद की तुलना कुत्तों से कर दी। अभिषेक और एल्विश बरतन धो रहे थे, तभी अविनाश वहां आए और उन्होंने कुछ कह दिया, जिसके बाद एल्विश कु गुस्सा आ गया, और उन्होंने भी पलटवार करने के लिए तगड़ा जवाब दिया। एल्विश ने इस लड़ाई में फलक, जिया और जैद को भी चपेटे में ले लिया। उन्होंने कहा- कुत्ते भौंक रहे हैं। एल्विश की ये बात फलक को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने खूब हंगामा किया।

    खबरें और भी