Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hina Khan ने रोशन किया देश का नाम, कोरिया में टीवी एक्ट्रेस को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Wed, 14 May 2025 08:38 PM (IST)

    Hina Khan की टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम मानी जाती हैं। मौजूदा समय में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ कोरिया की ट्रिप पर मौजूद हैं। इस दौरान कोरिया मे ...और पढ़ें

    हिना खान को मिला सम्मान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    हिना खान को मिला सम्मान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कोरिया की ट्रिप पर मौजूद हिना खान
    2. एक्ट्रेस को सौंपी गई ये बड़ी जिम्मेदारी
    3. सोशल मीडिया पर शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अक्षरा यानी हिना खान (Hina Khan) सबकी फेवरेट मानी जाती हैं। फेमस बी टाउन सेलेब्स के तौर पर आए दिन हिना का नाम चर्चा का विषय बना रहता है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें हिना खान इस बात की जानकारी दी है कि कोरिया में उनको एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिसको लेकर वह काफी खुश और एक्साइटेड हैं। आइए एक नजर हिना के इस लेटेस्ट पोस्ट डालते हैं। 

    हिना खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    बिग बॉस फेम और छोटे पर्दे की फेमस अदाकाराओं में शुमार हिना खान को एक सम्मान से नवाजा गया है। दरअसल मौजूदा समय में वह कोरिया के टूर पर मौजूद हैं। इस दौरान हिना को कोरिया टूरिज्म एंबेसडर के पद के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मामले की ताजा जानकारी हिना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। साथ में उन्होंने लेटेस्ट तस्वीरों को भी साझा किया है।

    ये भी पढ़ें- 'मुस्लिम होने के नाते मैं हिंदुओं से...', Hina Khan ने पहलगाम हमले पर क्यों मांगी माफी? कहा- कोई राजनीति नहीं'

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    पोस्ट के कैप्शन में हिना खान ने कोरिया पर्यटन ऑर्गनाइजेशन को दिल से धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा है- इस वक्त मैं काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं, क्योंकि मुझे कोरिया पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। अपनी नई जिम्मेदारी के तहत कोरिया की सुंदरता और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मैं काफी एक्साइटेड भी हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

    इस तरह से हिना खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। मालूम हो कि वह इस ट्रिप पर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ गई हूं। इससे पहले उन्होंने कुछ शानदार कपल तस्वीरें भी शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। 

    कैंसर से जीती जंग

    ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वालीं हिना खान ने हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीती है। अब लगभग उनकी रिकवरी काफी हद तक हो गई है। कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान भी हिना ने अपने वर्क को जारी रखा था, जो फैंस के लिए एक मिसाल साबित हुआ। मालूम हो कि सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में हिना रनरअप रही थीं। बिग बॉस में उनके बेहतरीन खेल की चर्चा फैंस आज भी करते हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- रेड हॉट जालीदार बैकलेस ड्रेस में हिना खान दिखीं कातिलाना, वायरल फोटो देख फैंस की थम गई दिल की धड़कने