Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayan की 'सीता' ने होली पर किया झूमकर डांस...उड़ाया गुलाल, फैंस बोले- 'राधा रानी के रूप में भी जांच रही हैं'

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 08 Mar 2023 11:20 AM (IST)

    आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है ​कि उनकी ...और पढ़ें

    Photo Credit : Dipika Chikhlia Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Dipika Chikhlia Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ramayan Fame Sita Aka Dipika Chikhlia Holi Video: रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' को लेकर आज भी दर्शकों के दिल में काफी श्रद्धा है। इस शो में काम करके इसके किरदार इतने फेमस हुए किए लोगों ने उन्हें भगवान तक का दर्जा दे दिया। इस शो में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। दीपिका इन दिनों सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। वह लगभग हर मौके पर फैंस को खास वीडियो शेयर कर विश करना कभी नहीं भूलती हैं। ऐसे में होली के मौके पर भी एक्ट्रेस ने खास अंदाज में फैंस को ​बधाई दी है।

    होली पर दीपिका ने दी फैंस को खास अंदाज में बधाई

    सीता यानी दीपिका चिखलिया ने होली के मौके पर अपने चाहने वालों को खास अंदाज में बधाई दी है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका फुल होली के मूड में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि दीपिका पीला, लाल और हरे रंग का लहंगा चोली पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबी चोटी की है। वहीं, दीपिका गुलाल और फूलों से होली खेलती और डांस करती नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

    दीपिका के होली लुक पर फैंस कर रहे हैं कमेंट

    दीपिका चिखलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद​ किया जा रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स दीपिका की लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'माता लक्ष्मी का स्वरूप..कभी मां सिया तो कभी राधा रानी!' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'सीता माता आज राधा रानी जैसी लग रही हैं आज।' एक ने लिखा, 'सीता माता आज राधा रानी के रूप में भी जांच रही हैं।' इस तरह के कई और कमेंट दीपिका के इस वीडियो पर आ रहे हैं। अब तक इसके काफी व्यूज मिल चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Holi 2023: होली खेलने आई 40 साल की ये एक्ट्रेस सरेआम हुई बोल्ड, एक नहीं दो बार किया लिप-लॉक, वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें: Sherlyn chopra पर चढ़ा होली का ऐसा खुमार, सब कुछ भूल कर ढोली के ढोल पर बैठ किया बोल्ड डांस

    खबरें और भी