विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hum Paanch की 'स्वीटी माथुर' कहां हैं गुम? 20 साल बाद अब ऐसी दिखती हैं चुलबुली एक्ट्रेस

Published: Thu, 22 May 2025 08:28 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 22 May 2025 08:33 PM (GMT+05:30)

Hum Paanch Cast 90 के दशक के पॉपुलर टीवी सीरियल में हम पांच का नाम भी शामिल रहता है। इस ...और पढ़ें

अब कहां हैं स्वीटी माथुर (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
अब कहां हैं स्वीटी माथुर (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

HighLights

  1. टीवी का मशहूर शो रहा हम पांच
  2. हम पांच की स्टार कास्ट रही कल्ट
  3. स्वीटी माथुर रहीं सबकी फेवरेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के उन लोकप्रिय शो के बारे में जिक्र किया जाए, जिन्होंने 90 के दशक में घर बैठे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था, उसमें हम पांच (Hum Paanch) का नाम भी शामिल रहता है। दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले इस शो ने लंबे अरसे तक लोगों को दिलों पर राज किया। खासतौर पर इसकी अनोखी स्टार कास्ट (Hum Paanch Cast) हर किसी की फेवरेट मानी गई। 

इस आधार पर आज हम आपको हम पांच सिटकोम में स्वीटी माथुर का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस राखी विजान (Rakhi Vijan) के बारे में बताने जा रहे हैं कि अब वह कहां हैं और क्या करती हैं। 

कहां हैं हम पांच की स्वीटी माथुर

1995 में पहली बार हम पांच शो को डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट किया था। ये कॉमेडी धारावाहिक था, जिसमें आनंद माथुर नाम के शख्स की पांच अतरंगी बेटियों की कहानियों का दर्शाया गया था। आनंद का किरदार दिग्गज अभिनेता अशोक सर्राफ ने निभाया था। इन पांच बेटियों में से एक स्वीटी माथुर थीं, जिनका रियल नेम राखी विजान है। राखी छोटे पर्दे के अलावा बड़े पर्दे के फेमस एक्ट्रेस में से एक रही हैं। 

ये भी पढ़ें- Ramayan के 'विभीषण' का हुआ था दर्दनाक अंत, 26 साल में दो दर्जन फिल्मों में नजर आया था एक्टर

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मौजूदा समय में वह मुंबई में रहती हैं और समय के साथ-साथ अब उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। हम पांच के 20 साल बाद अब वह बिल्कुल अलग दिखती हैं। इसका अंदाजा 47 वर्षीय राखी की लेटेस्ट फोटोज के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। गौर किया उनके एक्टिंग करियर की तरफ तो राखी इस वक्त वेब सीरीज और टीवी सीरियल में साइड रोल करती हुईं नजर आ जाती हैं। 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मालूम हो कि राखी का बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन से खास नाता रहा है। दरअसल राखी विजान ने रवीना के भाई राजीव टंडन के साथ 2004 में शादी रचाई थी और इस तरह से वह बी टाउन एक्ट्रेस की भाभी हुईं। हालांकि, 6 साल बाद राखी ने अपने पति से तलाक ले लिया और अलग हो गईं। 

बॉलीवुड में भी किया काम 

सिर्फ टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि राखी विजान ने बतौर अभिनेत्री कई बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है। जिनके नाम इस प्रकार हैं-

  • हमको इश्क ने मारा

  • मनी है तो हनी है

  • गोलमाल रिटर्न्स 

  • शादियां

  • थैंक्यू 

  • कृष 3

बता दें कि 1994 में आए टीवी सीरियल बनेगी बात के जरिए राखी विजान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनको सबसे अधिक लोकप्रियता हम पांच धारावाहिक के जरिए ही मिली। 

ये भी पढ़ें- 'श्रीमान श्रीमती' के 'केशु' बन जतिन कनकिया ने किया था लोटपोट, दूरदर्शन के इन कलाकारों को भी नहीं भूल पाए लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।