Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इमेजिन टीवी की Ramayan में माता 'सीता' बनी थी ये एक्ट्रेस, दो बच्चों की मां का अब बदल गया इतना लुक

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 04:05 PM (IST)

    Imagine TV Ramayan Cast छोटे पर्दे पर रामायण पर कई धारावाहिक बने चुके हैं। दूरदर्शन के अलावा इमेजिन टीवी की रामायण भी काफी लोकप्रिय हुई थी। इस रामायण ...और पढ़ें

    इमेजिन टीवी की रामायण की सीता (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
    इमेजिन टीवी की रामायण की सीता (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. 17 साल पहले टीवी पर आई थी रामायण
    2. देबिना बनर्जी ने निभाया था सीता का किरदार
    3. ऑन स्क्रीन राम से देबिना ने रचाई थी शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय टीवी शो रहा है। फिर चाहें वो दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ हो या फिर इमेजिन टीवी पर। 18 साल पहले इमेजिन टीवी पर प्रसारित होने वाला रामायण (Imagine TV Ramayan) ने रामानंद की 80 की दशक वाली रामायण की तरह लोकप्रियता हासिल की थी। इस धार्मिक धारावाहिक की कास्ट आज भी कल्ट मानी जाती है। 

    इस आधार पर हम आपको इमेजिन टीवी की रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) के बारे में बताने जा रहे हैं कि समय के साथ-साथ अब उनका लुक कितना बदल गया है।

    अब ऐसी दिखती हैं इमेजिन टीवी की रामायण की सीता

    साल 2008 में निर्देशक आनंद सागर के निर्देशन में रामायण टीवी सीरियल शुरू हुआ था। जिसमें अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भगवान राम तो एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने माता सीता की भूमिका को निभाया था। दूरदर्शन की रामायण के बाद इमेजिन टीवी की रामायण ने छोटे पर्दे के दर्शकों का दिल जीत लिया और इस शो की टीआरपी काफी हाई जाने लगी। 

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    माता सीता की भूमिका में देबिना ने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी। लेकिन बदलते वक्त साथ-साथ अब देबिना बनर्जी का लुक भी काफी हद तक बदल गया है। उसका अंदाजा आप देबिना के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद इन तस्वीरों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    देबिना बनर्जी अब पहले से ज्यादा हॉट हो गई हैं। रियल लाइफ में वह गुरमीत चौधरी की पत्नी हैं और इनके दो बच्चे भी हैं।

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    गुरमीत और देबिना की दोनों बेटियों के नाम लियाना और देविशा हैं। मालूम हो कि आईवीएफ के जरिए देबिना बनर्जी ने अपनी दोनों बच्चियों को जन्म दिया है। 

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    दो बच्चों की मां बनने के बाद देबिना का लुक काफी हद तक चेंज हो गया है। हालांकि, उनकी बेबाक खूबसूरती में अब और भी निखार आ गया है। बता दें कि इन दिनों वह अपने पति गुरमीत चौधरी संग ओटीटी शो पति पत्नी और पंगा शो में नजर आ रही हैं। 

    खबरें और भी

    देबिना बनर्जी के पॉपुलर शो

    रामायण टीवी सीरियल के बाद देबिना बनर्जी कई टीवी शोज में नजर आई हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

    • मायावी

    • रामायण

    • आहट 

    • चिड़िया घर

    • नच बलिए 6

    • संतोषी मां

    • लाल इश्क

    • विष

    यह भी पढ़ें- दिखेगा पति-पत्नी का पंगा! 10 साल बाद टीवी पर वापसी के लिए तैयार Gurmeet Choudhary और Debinna Bonnerjee

    यह भी पढ़ें- Debina Bonnerjee ने दोनों बेटियों में किया भेदभाव, ट्रोलिंग पर पति गुरमीत ने निकाला गुस्सा, बोले- 'ये लोग घटिया हैं'