Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Kumar की पार्टी में आयशा खान ने लूटी महफिल, मुनव्वर से दूर इस बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ डांस करती आईं नजर

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 10:21 AM (GMT+05:30)

    अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने अपनी पार्टी में बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट को इनवाइट किया। इनमें उनके दोस्त मुनव्वर फारूकी से लेकर मनारा चोपड़ा तक ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार की पार्टी में आयशा खान ने लूटी महफिल, (X Image)
    अभिषेक कुमार की पार्टी में आयशा खान ने लूटी महफिल, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के रनर-अप अभिषेक कुमार ने मंगलवार को एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज की। जहां उन्होंने शो के सभी कंटेस्टेंट को इनवाइट किया। इनमें उनके दोस्त मुनव्वर फारूकी से लेकर मनारा चोपड़ा तक, कई सेलेब्स पहुंचे। हालांकि, महफिल में सबसे ज्यादा चर्चा किसी एक को मिली।

    बिग बॉस 17 की वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा खान ने अभिषेक कुमार की पार्टी में भी तहलका मचाया। आयशा के हॉट लुक ने पार्टी में हर किसी का ध्यान खींचा।

    यह भी पढ़ें- बिग बॉस से बाहर आईं Ankita Lokhande के करीबी का हुआ निधन, शो में बार-बार कर रही थीं याद, मिलने के लिए रहीं परेशान

    इनसाइड वीडियो हुआ लीक

    अभिषेक कुमार की पार्टी से कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें सभी गेस्ट मीडिया के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पार्टी का एक इनसाइड वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आयशा खान, बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

    आयशा के हॉट लुक ने खींचा ध्यान

    अभिषेक कुमार की पार्टी में आयशा खान ब्लैक कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में पहुंची और अपनी कर्वी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। पार्टी में जाने से पहले उन्होंने मीडिया के लिए पोज भी किया। इसके बाद उन्हें कंटेस्टेंट नाविद सोले मिल गए और दोनों ने साथ में पार्टी में एंट्री की।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 से निकलते ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14'

    किसके साथ आयशा ने किया डांस ?

    बिग बॉस 17 के दौरान आयशा नाविद सोले से नहीं मिली थीं, क्योंकि वो शो की शुरुआती हफ्ते में ही एलिमिनेट हो गए थे। हालांकि, अब दोनों एक- दूसरे के अच्छे दोस्त बनते नजर आए। पार्टी में भी आयशा खान, दोस्त अभिषेक कुमार और एक्स मुनव्वर फारूकी को छोड़ नाविद सोले के साथ डांस करते हुए नजर आईं।  

    खबरें और भी