यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India Best Dancer 3: अरुणा ईरानी ने 'मेरी बेरी के बेर मत तोड़ो' गाने पर 76 की उम्र में जमकर लगाए ठुमके
India Best Dancer 3 इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 में कई प्रतियोगी भाग ले रहे है। अब इस सप्ताह शो में अरुणा ईरानी नजर आनेवाली है। उन्होंने अपनी सुपरहिट फ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। India Best Dancer 3: सदाबहार एक्ट्रेस अरुणा ईरानी जल्द इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 में बतौर खास मेहमान नजर आने वाली है। इस अवसर पर उन्होंने सुपरहिट गाने 'मेरी बेरी के बेर मत तोड़ो' पर डांस किया है। उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसमें उन्हें स्टेज पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। डांस खत्म होने के बाद सभी जजेस खड़े होकर स्टैंडिंग ओवेशन देते नजर आए।
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 क्या टेलीविजन का पसंदीदा शो है?
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 टेलीविजन का पसंदीदा शो है। यह शो 8 अप्रैल से शुरू हुआ है और दर्शक इसे पसंद करने लगे हैं। इसमें कई उभरते डांसरों को अपनी शानदार डांस से लोगों का दिल जीतते हुए देखा जा सकता है। इसमें बॉलीवुड, कंटेंपरेरी, हिप-हॉप, लिरिकल, ब्रेकिंग, इंडियन क्लासिकल जैसे डांस फॉर्म दिखाए जाते हैं।
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 क्या 'अरुणा ईरानी स्पेशल' होने वाला है?
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 में फिलहाल 'डांस का फेस्ट' चल रहा है। इस बार के एपिसोड में अरुणा ईरानी नजर आने वाली है। वह फिल्म के गानों पर थिरकती नजर आएंगी। इस दौरान कई प्रतियोगियों ने उन्हें ट्रिब्यूट भी दिया है। इस बार का एपिसोड 'अरुणा ईरानी स्पेशल' होने वाला है। इसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित है। वह अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती थी।
अरुणा ईरानी किस फिल्म के गाने पर डांस करती नजर आई है?
इस बीच वीडियो में अरुणा ईरानी को अपने सुपरहिट गाने मेरी बेरी के बेर मत तोड़ो पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह उनकी फिल्म 'अनोखी रात' का गाना है। सभी लोग उनकी डांसिंग देखकर दंग रह गए। कई लोगों ने उनकी डांस की प्रशंसा की। कई प्रतियोगियों और कोरियोग्राफर्स ने स्टेज पर आकर उन्हें सेल्यूट दिया है।
खबरें और भी
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 कौन जज करता है?
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 गीता कपूर, टेरेंस लुईस और सोनाली बेंद्रे जज कर रहे हैं। वहीं, इसे जय भानूशाली होस्ट कर रहे हैं। यह सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे आता है। इसमें कई प्रतियोगी भाग ले रहे है। सभी के बीच कड़ा मुकाबला है। इसमें कई प्रकार के डांस फॉर्म फैंस को देखने मिलते है।